Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिमाचल प्रदेश के ऊना में पंजाब केसरी के रिपोर्टर पर हमला

हिमाचल प्रदेश के ऊना में गैर इरादतन हत्या के आरोपी ने पंजाब केसरी टीवी के संवाददाता अमित शर्मा पर हमला कर दिया और साथ ही साथ कोर्ट में पेशी के दौरान कवरेज को लेकर गुस्साए आरोपी ने संवाददाता को जान से मारने की धमकी भी दी। मीडिया टीम इस मामले की कवरेज करने गई थी और पुलिस हिरासत में आरोपी की कवरेज करने और उसका पक्ष जानने गई थी, लेकिन आरोपी उल्टा मीडिया टीम पर भड़क गया। आरोपी सतनाम सिंह सत्ता इससे पहले भी कई मामलों में आरोपी रह चुका है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में गैर इरादतन हत्या के आरोपी ने पंजाब केसरी टीवी के संवाददाता अमित शर्मा पर हमला कर दिया और साथ ही साथ कोर्ट में पेशी के दौरान कवरेज को लेकर गुस्साए आरोपी ने संवाददाता को जान से मारने की धमकी भी दी। मीडिया टीम इस मामले की कवरेज करने गई थी और पुलिस हिरासत में आरोपी की कवरेज करने और उसका पक्ष जानने गई थी, लेकिन आरोपी उल्टा मीडिया टीम पर भड़क गया। आरोपी सतनाम सिंह सत्ता इससे पहले भी कई मामलों में आरोपी रह चुका है।

अमित शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गिरफ्तार सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र करतार सिंह, सुखविंद्र व गुरदीप दोनों पुत्र सतनाम सिंह उर्फ सत्ता व इसकी पत्नी को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था, सी.आई.डी टीम इन चारों आरोपियों के साथ माननीय न्यायाधीश का इंतजार कर रही थी। अदालत परिसर में मीडिया कर्मी भी कवरेज के लिए पहुंचे थे। इसी बीच बरामदे में बैठा सतनाम सिंह उर्फ सत्ता आपा खो बैठा और कुछ बोलते हुए पंजाब केसरी टीवी के संवाददाता की ओर तेजी से हमला बोल दिया। जब तक सी.आई.डी की टीम कुछ समझ पाती, तबतक सत्ता ने मीडिया कर्मी का गिरेबान पकड़कर जान से मारने की धमकियां दे डालीं। इस बीच सी.आई.डी के जवानों और मीडिया टीम ने बीच बचाव किया और सत्ता को मीडिया कर्मी से अलग किया। गौरतलब है कि हमारे चैनल द्वारा जिला ऊना में पनप रहे नशे के कारोबार खिलाफ कई बार रिपोर्ट भी दिखाई गई।

पत्रकार के साथ मारपीट, मामला दर्ज

सारठ  थाना क्षेत्र के मुख्य चौक पर गुरुवार की रात पत्रकार अनुज कुमार भोक्ता के साथ मारपीट करते हुए कैमरा छीनने की कोशिश एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर पत्रकार ने सारठ थाना के पारबाद निवासी संजय राय व तीन अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रात 9.30 बजे चौक पर खड़े थे। इस दौरान संजय राय समेत अन्य आए और मारपीट की। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग आए और बीच-बचाव किया। घटना से प्रखंड के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। थाना प्रभारी पुनीत उरांव ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। घटना पर प्रखंड के पत्रकारों ने शुक्रवार को डाकबंगला में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। पुलिस प्रशासन से 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा गया कि पूर्व में भी पत्रकारों के साथ दु‌र्व्यवहार किया गया है। पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ और एसपी से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा। मौके पर दिलीप कुमार राय, मिथिलेश सिन्हा, शाहजहां मिर्जा, शिवकुमार यादव, ललित भारती, रामाकांत मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन