Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये नचनिये पत्रकार हैं क्या?

केके राणा-

शर्म करो शर्म करो…..खुद को सच्चा, जनता के सवाल पूछने वाला, ‘हिंदी हैं हम’ जैसी टैग लाइन देना वाला हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के न्यूज़ रूम की तस्वीरें है ये…. जब पांच राज्यों के चुनाव के रुझान आ रहे थे… और बहुमत बीजेपी को मिलता दिखा तो हिंदी खबर के सम्पादक अतुल अग्रवाल कथित पत्रकारों को नृत्य का आदेश देते हैं… और ये तस्वीर उसी जश्न की गवाही है…

अब ज़रा सोचिये जो चैनल या पत्रकार किसी एक राजनीतिक पार्टी की जीत का जश्न ऐसे मनाते हों, तो क्या वो कभी उस राजनीतिक पार्टी की सरकार से सवाल पूछ पायेगा… ? जिस न्यूज़ रूम से सरकार के खिलाफ मुखरता, जनता के सरोकार के सवाल, पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों का आदर, जनता का पक्ष, में सवाल होना चाहिए लेकिन अफ़सोस वो सवाल अब सरकार की नज़रों से बचने लगें है, रोजगार, मंहगाई, किसान के लिए उठते सवाल, लेकिन वही न्यूज़ रूम खबरों की जगह नृत्य परोसता है….

ठुमके लगाते इन कथित पत्रकारों से करियेगा उम्मीद कि ये उठाएंगे आपके लिए आवाज़, पूछेंगे सत्ता से सवाल, ये बात ही फिजूल है… पत्रकारिता का नैतिक मूल्यों को कुचल दिया गया कथित पत्रकारों के नृत्य के लिए उठते पैरों के तले, सत्ता से पूछे जाने वाले सवालों को कर दिया गया हवा में फ़ुर लगते इन ठुमको से, जीत के जश्न में नाचते कथित पत्रकारों से उम्मीद बेमानी है…

वैसे भी जीत के जश्न पर या तो कार्यकर्ता नाचता या खुशी में शरीक होने आते भांड… अब आप ही तय कीजिये कि ये नचनिये पत्रकार हैं क्या ?…. दोनों में से जो भी लोकतंत्र के हत्यारे है….

वैसे भी बिस्कुट पत्रकारिता भी चरम पर है और ये बिस्कुट पत्रकारिता की एक तस्वीर भर है… ये तो आप समझते ही है कि बिस्कुट किसको डाला जाता है… तो अब बिस्कुट डाला जाएगा और बिना डकार लिए खाया जाएगा… तांडी पर रख दिया जाएगा संविधान, और किसी कोने में बांध पर बैठा दिया जाएगा लोकतंत्र…. फिर भी बोलेंगे हम ईमानदार, मेरा देश महान….

देखें नृत्य वीडियो, क्लिक करें-

https://www.facebook.com/ramesh.singhbisht.378/videos/5314699058540571/

संपर्क- +91 96392 76283

मूल खबर-

‘हिंदी खबर’ ने तो गजब ही कर दिया, योगी की जीत पर न्यूज़रूम में नाचे पत्रकार (देखें वीडियो)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन