इंडिया न्यूज चैनल में सेलरी को लेकर कर्मचारी लगातार परेशान हैं। कर्मचारियों के पास रेंट देने, खाने-पीने और आने जाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। साथ ही हज़ारों रुपये का कर्जा हो चुका है।
चैनल में सेलेरी की ना तो कोई फिक्स तारीख है ना ही कोई जवाबदेह अधिकारी है। ऐसे में 3 से 4 महीने की सेलरी पेंडिंग होने के बाद पीसीआर के लोगों ने एक साथ हड़ताल कर दी और कुछ घंटों तक सभी रीजनल चैनल्स में काम ठप रहा।
हड़ताल के बाद चैनल के मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एक महीने की सेलरी ट्रांसफर की गई जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे।
कर्मचारियों को दीवाली के मौके पर भी सेलरी नहीं दी गई थी। दिवाली पर सभी कर्मचारी कर्ज़े में डूबे रहे। इसके बाद अब कर्मचारियों का सब्र का बांध जवाब दे रहा है। चैनल के दूसरे डिपार्टमेंट के लोग भी हड़ताल की योजना बना रहे हैं।
एचआर जवाब देने के लिए तैयार नहीं होते और एम्प्लॉयीज को कुछ बताने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं होते हैं। बेवजह पैसे भी काट लिए जाते हैं। उसका हिसाब मांगने पर कुछ नहीं बताया जाता है।
कर्मचारियों का आरोप है कि चैनल में भरपूर रेवेन्यू आ रहा है। नेशनल से लेकर सभी रीजनल पर 15-15 मिनट तक कमर्शियल advt चल रहे हैं फिर भी नीयत खराब होने की वजह से मेहनत की कमाई नहीं दी जा रही है। साथ ही कोई ज्यादा सैलेरी के लिए मांग करता है तो उसे नौकरी से तत्काल निकाल दिया जाता है और किसी का भी फुल एंड फाइनल हिसाब किताब नहीं किया जाता और 2 से 3 महीने की सैलरी चैनल डकार जाता है।
कुल मिलाकर दीपक चौरसिया ने जिस चैनल को एक बड़ी पहचान दी थी उनके चैनल छोड़ने के बाद TRP से लेकर टाइम से सैलेरी तक हर बात में चैनल फिसड्डी साबित हुआ है।
Anonymous
November 25, 2021 at 8:46 pm
Yes that’s 100% true.. i am the employee of this company and im facing so many problems here. Fraud company.. i haven’t received any salary after July… (August , September , October , November ) salary is pending. Even I can’t reveal my name.. aasi 500 kahaniya hai.. is company me.. rana jo yaha ka malik hai sala sab usi ka kiya hua hai.. sabki maar ke rekhta hai.. employees ko torture krta hai.. HR bhi mila hua.. sala koi kuch nahi batata ki paise kab aayenge… Jab bhi paise mango.. jo HOD boalta hai ki job chod do.. mtlb ye javaab deta hai.. bahot hi zyada bura haal hai… Koi help krne ko teyaar nahi…
Jitender
December 2, 2021 at 10:17 am
P7 k sabhi log India News aaye but Khempal ki wajah se yeh channel bhi band hone wala hai
Shishir das
December 11, 2021 at 11:12 am
bahut hi gatiya channel hai