Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हत्या की रिपोर्ट से तिलमिलाए मंत्री की पत्रकारों को धमकियां !

वाराणसी : शाहजहाँपुर के सोशल मीडिया पत्रकार जोगेन्द्र सिंह प्रकरण में सरकार की सच्चाई और मंत्री की मनमानी खुल कर सामने आ गई है। अब समाजवादी पार्टी के नेता पत्रकारों को गालियां देने लगे हैं और मंत्री धमकियां दिलवा रहा है। लखनऊ प्रेस क्लब में कल मीटिंग कर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आगाह कर दिया है कि सरकार इस हरकत को नहीं रोकती तो कीमत चुकानी पड़ेगी। 

आगनबाड़ी कार्यकत्री से बलात्कार के आरोपी पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, जिनके इशारे पर शाहजहाँपुर पुलिस ने जोगेन्द्र को झूठे केस में फंसाकर मार डाला, कल से ही पत्रकारों के गुस्से को देखते हुए कई नेता तरह-तरह के बेबुनियाद अफवाहें उड़ा रहे। सोशल मीडिया में एक्टिव समाजवादी पार्टी के नेता भद्दी भद्दी गालियां बक रहे लेकिन अब तो सरकार के चरित्र और कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। अब तक राज्यमंत्री का न तो हूटर हटा और न ही इंस्पेक्टर की नौकरी गयी। 

उल्टे सच्चाई से तिलमिलाया राज्यमंत्री चैनल और अख़बारों के पत्रकारों को अपने गुर्गों से धमकी दिलवा रहा है। इसके बाद लखनऊ प्रेस क्लब में पत्रकारो ने एक मीटिंग कर कड़े शब्दों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यह सन्देश दे दिया है कि यदि वह इस दागी मंत्री के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगे तो 2017 में उन्हें और उनकी पार्टी को यह अहसास दिला दिया जाएगा कि उनका नेतृत्व इतना कमजोर है कि लोकतंत्र के हत्यारे के खिलाफ उनकी सरकार कार्यवाही करने में कमजोर है तो फिर वह जनता की क्या करेगी। समाजवादी पार्टी जब से सत्ता में आई है, उस वक़्त से लगातार विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

अवनिन्द्र कुमार सिंह अमन के फेसबुक वाल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन