Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण की मच्छर मार पत्रकारिता!

दीपांकर-

चाक चौबंद व्यवस्था में परिंदा भी पर नहीं मार सकता वाली कहावत दैनिक जागरण वालों ने लिटरली ले ली है.

ये मुख्यमंत्री की लिफ्ट में मच्छर घुसने से इतने आश्चर्यचकित हैं कि ख़बर बना रहे हैं.

किसी टकले के सर से बड़े-बड़े बाल टूटकर गिरने लग जाये तो दो कालम की न्यूज समझ भी आती है.

लेकिन मच्छर घुसने पर खबर?

क्या मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में मच्छरदानी भी होती है?

दैनिक जागरण लिख रहा कि चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद सीएम की लिफ्ट में मच्छर घुस गया था.

महापौर के हाथों मच्छर मसला गया और इस प्रकार मच्छर दो कॉलम की न्यूज को प्राप्त हुआ.

आश्चर्यजनक है कि दैनिक जागरण ने मच्छर का पोस्टमार्टम करवाने की मांग अभी तक जनहित में क्यों नहीं करी?

डेंगू वाला मच्छर हुआ तो?

मैं तो कहता हूं “ठांय-ठांय पुलिस” को मच्छरों के इनकाउंटर के लिए लगाना चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shubham

    November 11, 2021 at 4:28 pm

    तो क्या यह सच में सही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन