Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खनन माफिया समर्थक पत्रकार संजीव जैन के चक्कर में अवनींद्र कमल का भी हुआ रायपुर तबादला

दैनिक जागरण सहारनपुर के ब्यूरो चीफ संजीव जैन पर खनन माफिया से मिलीभगत के आरोप में कार्रवाई हुई तो इसकी चपेट में सहारनपुर के पूर्व ब्यूरो चीफ और इन दिनों दैनिक जागरण मेरठ में डेस्क पर कार्यरत अवनींद्र कमल भी आ गए. संजीव जैन ने जागरण प्रबंधन को बताया कि उनका स्टिंग अवनींद्र कमल के इशारे पर हुआ ताकि वो हटाए जाएं तो उनकी कुर्सी पर फिर अवनींद्र कमल काबिज हो सकें. इसको लेकर काल डिटेल समेत कई सबूत संजीव जैन ने जागरण प्रबंधन को सौंपा.

प्रबंधन ने संजीव जैन का रायपुर तो तबादला किया ही, सहारनपुर ब्यूरो चीफ की कुर्सी पर काबिज होने का सपना देख रहे अवनींद्र कमल को भी रायपुर लाद दिया. इस तरह संजीव जैन और अवनींद्र कमल दोनों का तबादला रायपुर में नई दुनिया में कर दिया गया है और इन लोगों को वहां एक अगस्त को रिपोर्ट करना है. संजीव जैन खनन माफिया की पैरवी में हटा है और अवनींद्र पर आरोप है कि उसने संजीव का स्टिंग कराया, ताकि वह पुन: सहारनपुर प्रभारी बन सके. संजीव ने कॉल डिटेल्स निकलवा कर मालिक तरुण गुप्ता को दी, इसलिए उसकी नौकरी बच गई. वर्ना स्टेट एडिटर आशुतोष शुक्ला ने संजीव का लखनऊ बुलाकर इस्तीफा ले लिया था. हालांकि कहने वाले कहते हैं कि संजीव जैन का स्टिंग सुदर्शन न्यूज चैनल वालों ने किया लेकिन खामखा इसका ठीकरा अवनींद्र कमल के सिर मढ़ दिया गया.

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन