Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ये लिखते हुए मेरा कलेजा भर आया, अपने बच्चों की शक्ल याद आई

ये लड़का जो पकड़ा गया है कासिम खान । क्या उम्र होगी ? बमुश्किल 20 – 22 साल या शायद उस से भी कम ? 16 – 17 साल ? मुझे कसाब की शक्ल भी याद आती है । वो तो इस से भी छोटा था उम्र में । सच कहूँ, मुझे कभी गुस्सा नहीं आया कसाब पर, बल्कि दया आई ।

ये लड़का जो पकड़ा गया है कासिम खान । क्या उम्र होगी ? बमुश्किल 20 – 22 साल या शायद उस से भी कम ? 16 – 17 साल ? मुझे कसाब की शक्ल भी याद आती है । वो तो इस से भी छोटा था उम्र में । सच कहूँ, मुझे कभी गुस्सा नहीं आया कसाब पर, बल्कि दया आई ।

उसने अपनी कहानी सुनाई थी । कहता था कि मैं बमुश्किल 13 – 14 साल का था, पंजाब सीमा के पास ही मेरा गाँव था । लश्कर वाले आये और उन्होंने मेरे बाप को कुछ पैसे दिए और मेरे बाप ने मुझे भेज दिया उनके साथ । मुझे नहीं पता था कि ये कौन लोग हैं और मुझे कहाँ ले जा रहे हैं । फिर मुझे कई साल ट्रेनिंग दी गयी । दो तीन लड़कों ने उस ट्रेनिंग कैंप से भागने की भी कोशिश की। उन्हें गोली मार दी गयी । फिर मुझे कराची से मुम्बई भेज दिया गया ।

कसाब के बाप ने एक तरह से उसे लश्कर के हाथ बेच दिया था । कोई बाप अपने मासूम बेटे को इस तरह कसाइयों को नहीं सौंप देता । यकीन मानिए, ये लिखते हुए मेरा कलेजा भर आया है । मुझे अपने बच्चों की शक्ल याद आती है । 

और आखिर कौन हैं ये लश्कर वाले ? हैं तो मेरे आपके जैसे इंसान ही न । बस इनकी संवेदनाएं मर गयी हैं । क्यों मर गयी ? किसने मारी ? मैं हमेशा से एक बात लिखता आया हूँ । आज फिर दोहरा रहा हूँ । इन लोगों का भी कोई दोष नहीं । न लश्कर का न कसाब का और न इस कासिम खान का। ये सब खुद विक्टिम्स हैं इस्लाम के, सताये हुए । या खुदा, इन्हें माफ़ कर देना ।

अजित सिंह के एफबी वाल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन