Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रिश्वतखोर खंड शिक्षा अधिकारी की करतूत लखनऊ तक पहुँची, जाँच के आदेश जारी, हो सकता है निलंबन

सुजीत सिंह प्रिंस-

यूपी के ग़ाज़ीपुर जिले से खबर है कि एक खंड शिक्षा अधिकारी की घनघोर वसूली से पूरा शिक्षा जगत गंधाने लगा है। करंडा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी का नाम रमेश कुमार श्रीवास्तव है।

खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश कुमार श्रीवास्तव

इन श्रीवास्तव जी के भ्रष्ट आचरण से शिक्षकों में ख़ासा रोष है। इनके कुछ ख़ास वसूलीबाज शिक्षकों के उगाही के audio खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ audio भड़ास के पास भी मौजूद हैं।

इन audio में खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश श्रीवास्तव का एक ख़ास वसूलीबाज चमचा शिक्षक धमकाते हुए उगाही की रक़म माँग रहा है।

कंपोजिट विद्यालय सोकनी, करंडा, गाजीपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ललिता देवी का रिटायरमेंट 31 मार्च 2022 को हो जायेगा। पेंशन के नाम पर भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश श्रीवास्तव के इशारे पर एक शिक्षक व प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बड़सरा, करंडा राजेश सिंह द्वारा श्रीमती ललिता जी के लड़के से 50 हजार रपये रिश्वत मांगा जा रहा है। इसका audio भी वायरल है।

बताया जा रहा है कि ये खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश श्रीवास्तव परिषदीय विद्यालयों में खेल कूद सामग्री की केंद्रीयकृत खरीददारी के लिए अनावश्यक दबाव बनाने के लिए कुख्यात हैं।

यही नहीं, विद्यालय के रखरखाव हेतु शासन द्वारा निर्गत कंपोजिट ग्रांट से भी 10 % का कमीशन इन्हें चाहिए।

यहां तक कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाली अध्यापिका की पेंशन पत्रावली भेजने के लिए भी रमेश श्रीवास्तव जी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है।

कई शिक्षकों ने ऐसे भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी पर कठोरतम कार्यवाई करने की माँग बड़े अफ़सरों से की है।

पता चला है कि लखनऊ तक खंड शिक्षा अधिकारी की करतूत पहुँच चुकी है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के आफिस से जुड़े कुछ सूत्रों ने बताया कि सचिव प्रताप सिंह बघेल तक ये मामला पहुँचा है। उन्होंने इसे गंभीरता से संज्ञान लिया है। श्री सिंह ने पूरे प्रकरण की जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं।

उधर ग़ाज़ीपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस प्रकरण के सामने आने के तुरंत बाद खंड शिक्षा अधिकारी को ये नोटिस भी भेजा है-

नोटिस के जवाब में आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश श्रीवास्तव ने क्या जवाब भेजा है, ये पता नहीं चल पाया है। हालाँकि सूत्र बताते हैं कि इस प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद बीएसए पर आरोपी के ख़िलाफ़ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। सम्भव है एक दो दिन में आरोपी पर ग़ाज़ गिर जाए।

ग़ाज़ीपुर से सुजीत सिंह प्रिंस की रिपोर्ट.

अपडेट…. (24 मार्च 2022, तीन बजे शाम)

गाजीपुर के भ्रष्ट ब्लाक शिक्षा अधिकारी रमेश श्रीवास्तव पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन