Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिहार के चर्चित फोटो जर्नलिस्ट कृष्ण मुरारी किशन का निधन

Vinayak Vijeta : मौत को मात नहीं दे सके अपने कृष्ण मुरारी किशन… दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में सुबह हुआ निधन… पिछले कई दिनों जिन्दगी और मौत के बीच चले संघर्श में आखिरकार मौत ने बाजी मार ली और हर दिल अजीज व बिहार के चर्चित फोटोग्राफर कृष्ण मुरारी किशन मौत को मात नहीं दे सके। सोमवार की सुबह इलाज के क्रम में ही दिल् ली के मशहुर मेंदान्ता अस्पताल में उनका निधन हो गया।

स्व. कृष्ण मुरारी किशन

Vinayak Vijeta : मौत को मात नहीं दे सके अपने कृष्ण मुरारी किशन… दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में सुबह हुआ निधन… पिछले कई दिनों जिन्दगी और मौत के बीच चले संघर्श में आखिरकार मौत ने बाजी मार ली और हर दिल अजीज व बिहार के चर्चित फोटोग्राफर कृष्ण मुरारी किशन मौत को मात नहीं दे सके। सोमवार की सुबह इलाज के क्रम में ही दिल् ली के मशहुर मेंदान्ता अस्पताल में उनका निधन हो गया।

स्व. कृष्ण मुरारी किशन

उनका शव सोमवार को शाम चार बजे सेवा विमान से पटना लाया जाएगा और आज ही गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। गौरतलब है कि फेफड़े में पानी घुस जाने के कारण अचानक बेहोश हो गए के एम किशन को पूर्व में पटना के जीवक हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी स्थिति में कोई सुधार न देखते हुए तीन दिन पूर्व एयर एम्बुलेंस से उन्हें कोमा की स्थिति में ही दिल्ली ले जाया गया। मेंदान्ता अस्पताल के डाक्टरों के अथक परिश्रम के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। कभी हिम्‍मत से न हारने और कभी न थकने वाले किशन जी आप बहुत याद आयेंगे। मेरी श्रद्धांजलि।

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार विनायक विजेता के फेसबुक वॉल से.


किशन के निधन के बाद बिहार से आई एक प्रेस रिलीज यूं है…

पटना : बिहार के चर्चित और वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट कृष्ण मुरारी किशन का निधन हो गया. कृष्ण मुरारी किशन के निधन से पूरे बिहार के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई. ‘बिहारी खबर’ के संपादक अश्विनी कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कृष्ण मुरारी किशन बिहार की फोटो पत्रकारिता में भीष्म पितामह रहे. उनके असामयिक निधन से एक युग का अवसान हो गया है.

बिहारी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने कृष्ण मुरारी किशन को कालजयी व्यक्तित्व बताया. शोकसभा में ब्रजकिशोर सिंह, भारत भूषण सिंह, कुलदीप मिश्रा, श्रीराम सिंह, विलास प्रसाद, प्रिया पांडेय, लवकुश कुमार सिंह, सुनीता थापा, चंदन, कोमल कुमारी समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे.

बिहार राज्य लघु मध्यम पत्र-पत्रिका संघ द्वारा कंकड़बाग में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें मुरारी जी के निधन को बिहार के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया. शोकसभा में संघ के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, अश्विनी कुमार सिंह, अनूप नारायण सिंह, उमाशंकर सिंह, संजय कुमार, डा. एम रहमान, मुन्ना जी, सुनील कुमार सिंह, धनंजय सिन्हा, अभिषेक सिन्हा आदि थे.


इसे भी पढ़ें…

मौत ने दूसरी बार कृष्ण मुरारी किशन को मौका नहीं दिया

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन