Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लॉक डाउन की मूल भावना का उल्लंघन करते हुए प्रभात खबर पटना के प्रबंधन का तुगलकी फरमान

प्रभात खबर पटना के प्रबंधन के तुगलकी फरमान से इस संस्थान में काम करने वाले मार्केटिंग सेक्शन के कर्मियों के परिजन वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने के भय से परेशान हैं. कर्मी नौकरी चले जाने के डर से भयभीत हैं.

एक ओर जहां सभी बड़े अखबारी संस्थान घर से काम करने को प्रेरित कर रहे हैं वहीं प्रभात खबर के डिप्टी बिजनेस हेड पर मार्केटिंग सेक्शन के लोगों को बिना काम दफ्तर बुलाने का नशा सवार है. कर्मियों का कहना है कि जब काम रहे तो हम जाने के लिए तैयार हैं पर सारे लोगों को बेवजह इकट्ठा करने का सनक ठीक नहीं है.

पटना से छपने वाले अन्य दैनिक समाचार पत्रों में मीडिया मार्केटिंग के लोगों को कार्यालय आने या न आने की छूट दी जा चुकी है. पर प्रभात खबर प्रबंधन इसके उलट कार्य कर रहा है. अभी सारी चीजें लॉकडाउन में हैं. फिर भी कर्मियों को आने के लिए मजबूर किया जा रहा है. सरकारी आदेश का हवाला दिया जा रहा है कि लाकडाउन में प्रिंट मीडिया को मनाही नहीं है इसलिए सभी को आना है. जबकि इसके विपरीत सरकारी निर्देश है कि बेवजह एक जगह इकट्ठा होना कानूनन गलत है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन