Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मनोज मनु ‘सहारा समय’ के सभी न्यूज चैनलों के ग्रुप एडिटर बने

सहारा समूह में मनोज मनु ने लंबी छलांग लगाई है. अभी तक सहारा समय के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चैनल हैड के रूप में काम देख रहे मनोज मनु को प्रबंधन ने रेवेन्यू के फील्ड में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए सहारा समय के सभी छह चैनलों का ग्रुप एडिटर बना दिया है. इनमें समय नेशनल, समय मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, समय बिहार झारखंड, समय उत्तर प्रदेश उत्तरांचल, समय राजस्थान और समय उर्दू चैनल शामिल हैं.

इस बाबत सुब्रत राय की तरफ से एक आंतरिक मेल जारी किया जा चुका है जिसमें लिखा गया है कि विजय राय प्रिंट और मनोज मनु टीवी के ग्रुप एडिटर होंगे. देखें लेटर….

मनोज मनु पहले भी नेशनल चैनल के चैनल हेड रह चुके हैं. मूल से ग्वालियर के रहने वाले मनोज मनु पिछले 15 साल से सहारा समय में कार्यरत हैं. अब एक ऐसे समय में उनके कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जब चैनल को कंटेंट और रेवेन्यू दोनों फील्ड में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. om raturi

    June 21, 2018 at 1:48 pm

    Congratulations to manoj

  2. BANWARI LAL

    April 29, 2020 at 6:04 pm

    CONGRATULATIONS
    MANOJ Sir ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन