Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी-शाह ने टैक्सपेयर्स के पैसे पर चल रहीं सारी संस्थाएं विपक्षी नेताओं के खिलाफ खड़ी कर दी हैं!

Satyendra PS : अटल बिहारी के टाइम सीबीआई चीफ ने अम्बानी के यहां छापा मरवाया था तो सीबीआई चीफ की नौकरी चली गई थी। नरेंद्र मोदी के टाइम सीबीआई चीफ ने राफेल जांच शुरू कराया और बगैर किसी छापा छपहरा के सीबीआई चीफ की नौकरी चली गई! अम्बानी कॉमन हैं, सीबीआई चीफ पोस्ट कॉमन है।

Sheetal P Singh : चुनाव लड़ने के लिये टैक्सपेयर्स के पैसे पर चल रही सारी संस्थाएँ मोर्चे पर तैनात कर दी गई हैं ।

यूएई को राजकुमारी सौंपकर मिशेल को समझौते में भारत प्रत्यावर्तित करके लाया गया जिससे सोनिया / राहुल को नैतिक नुक़सान पहुँचाया जाय. आलोक वर्मा से सीबीआई चीफ़ की गद्दी छीन ली गई कि कहीं वह रफाल मामले की जॉच न शुरू कर दे. दिल्ली पुलिस ने चार साल अंडे सेने के बाद आज कन्हैया वग़ैरह के खिलाफ चार्जशीट फ़ाइल कर दी.

चार महीने से ग्रेटर नोएडा नोएडा मेट्रो इंतज़ार में है कि साहेब की ज़ेवर रैली कब प्रायोजित हो और कब ज़ेवर हवाई अड्डे के शिलान्यास के साथ उसको हरी झंडी मिले! राबर्ट वाडरा मामले में अचानक जॉच तेज़ हो गई है. उनके लंदन स्थित कथित आवास के देखभालकर्ता (काग़ज़ पर मालिक) के खिलाफ ED गर्म हो गई है. अखिलेश के खिलाफ खनन मामले की जॉच में भी पर्याप्त तेज़ी है. मायावती के छोटे भाई के यहाँ इनकमटैक्स का नोटिस पहुँचा हुआ है ईडी रास्ते में है.

फिर भी अमित शाह कार्यकर्ताओं को ललकार रहे हैं कि अबकी न जीते तो दो सौ साल तक ग़ुलाम रहोगे!

वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र और शीतल की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन