Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीएवीपी की नई विज्ञापन नीति दो माह के लिए स्थगित होने की चर्चा

नई दिल्ली : ऑल इंडिया स्माल एण्ड मिडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि मण्डल ने नई दिल्ली में भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष, सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं महानिदेशक विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय से मिलकर विज्ञापन नीति 2016 में संशोधन करने के बाबत ज्ञापन दिया। इसके फलस्वरूप विज्ञापन नीति 2016 को 31 दिसम्बर, 2016 तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसी जानकारी फेडरेशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी.एम. शर्मा, राजस्थान के अध्यक्ष श्री एल.सी. भारतीय, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्री हरपाल सिंह यादव, यू.पी. के अशोक नवरत्न सहित एक दर्जन समाचार पत्रों के मालिक प्रतिनिधि मण्डल में शामिल थे। प्रेस परिषद् के अध्यक्ष न्याय मूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद ने प्रतिनिधि मण्डल को ज्ञापन पर न्यायोचित निर्णय का आश्वासन दिया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अजय मित्तल ने प्रतिनिधि की मांगों को सुनकर 30 जून, 2016 को लागू होने वाली नीति को 31 अगस्त, 2016 तक स्थगित करने का निर्देश जारी कर दिया। श्री मित्तल ने छोटे व मझोले समाचार पत्रों को सम्बल प्रदान करने के लिए नई नीति में यथोचित संशोधन करने का आश्वासन दिया। आरएनआई में प्रसार दावों की समय पर जांच कराने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था शीघ्र करने का आश्वासन दिया। विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय के महानिदेशक श्री के.गणेश ने कहा कि सरकार एवं डीएवीपी छोटे समाचार पत्रों को उभारना चाहती है। नई नीति में नये समाचार पत्रों के लिए 36 माह की फाइल की जगह 18 माह के अंकों पर विज्ञापन मान्यता के लिए आवेदन करने के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए तथा अन्य बिन्दुओं पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन