Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज वन इंडिया चैनल के स्टीकर युक्त कार से 91 लाख रुपये बरामद

योगेन्द्र सिंह-

बरेली : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और पुलिस ने न्यूज वन इंडिया चैनल के स्टीकर युक्त कार से लाखों रुपये बरामद किया है। इस बारे में पक्ष जानने के लिए चैनल मालिक अनुराग चड्डा को फोन किया गया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

बरेली में न्यूज वन इंडिया चैनल स्टिकर लगी वैगन आर UP14EU0059 नम्बर की कार में पुलिस चेकिंग के दौरान बरेली के थाना प्रेमनगर पुलिस ने 91 लाख रुपयों की बड़ी बरामदगी की है। थाना प्रेमनगर पुलिस के रूटीन चेकिंग में एक न्यूज वन इंडिया चैनल के स्टीकर लगी कार में भारी संख्या में लाखों रुपयों की रकम देख कर बरेली पुलिस हक्की बक्की रह गई।

थाना प्रेमनगर पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी तो देर रात तक आयकर विभाग के अधिकारी कार सवार दो युवकों से पूछताछ करते रहे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने नोटो की गिनती की तो इस कार में 91लाख रुपये होने की बात सामने आई है।

कार सवार दोनों युवकों पवन मित्तल और उसके साथी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों युवकों ने पुलिस और इनकम टैक्स अफसरों को बताया है कि यह रकम कंपनियों के मालिकों की है। जब हमने इस खबर की पुष्टि हेतु न्यूज वन इंडिया चैनल के मुखिया अनुराग चड्डा को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

ज्ञात हो कि न्यूज़ वन इंडिया चैनल शुरू से ही विवादित रहा है। अपने वर्करों एवं रिपोर्टरों की सैलरी हड़पने का आरोप रहा। रुपये लेकर आईडी बेचने का मामला भी आया। इस बार चैनल के स्टीकर युक्त कार से भारी भरकम रकम बरामदगी का मामला है।

पढ़िए न्यूज़1इंडिया का पक्ष-

91 लाख बरामदगी प्रकरण से news1india का कोई लेना देना नहीं : अनुराग चड्ढा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ankit Bansal

    October 28, 2021 at 11:20 pm

    एक साल से उप्पर हो गया अभी तक मेरी और न जाने कितने लोगो की सैलरी तो ये हड़प चुका हैं ।
    पैसे बकाया हैं अभी कंपनी पर । देने का कोई नामोर निशान नही हैं । मेहनताना किसे कहते है ये लोग क्या जाने जो घोटाला करके कमाते हैं और पचा भी जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन