Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ एजेंसी UNI की नीलामी : अडानी के बहनोई समेत ये 5 लोग लगाएंगे बोली!

नडीटीवी, IANS के बाद देश के प्रमुख उद्योगपति गोतम अडानी के एक खास नजदीकी का एक अन्य मीडिया इकाई पर कब्जा हो सकता है. यह कोई आम मीडिया नहीं बल्कि देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया यानी UNI है.

इस एजेंसी की बोली लगने जा रही है. मतलब यह बिकाऊ है. बोली की प्रक्रिया में दो से तीन महीने लगने की संभावना जताई जा रही है. 

हालांकि, इस प्रख्यात समाचार एजेंसी के लिए सिर्फ अडानी की तरफ से ही नहीं बल्कि कई और लोग भी बोली लगाएंगे. जिनमें भाजपा के राज्यसभा सांसद एमजे अकबर, एक समय चर्चित साप्ताहिक अख़बार चौथी दुनिया के पूर्व संपादक संतोष भरतिया के अलावा अडानी के बहनोई राकेश रमणलाल शाह, द स्टेट्समैन अख़बार और कोलकाता की संस्था फोर स्क्वायर इंफ्रास्ट्रक्चर बोली लगाएंगी. इनमें सांसद एमजे अकबर ब्रेन ट्रस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से नीलामी में शामिल होंगे.

मजे की बात ये है कि इन बोली लगाने वालों में जीतने की गुंजाईश राकेश रमणलाल शाह की जताई जा रही है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोली में शाह के जीतने की संभावना है, क्योंकि उनके बहनोई यानी गौतम अडानी द्वारा पिछले साल एनडीटीवी और IANS का अधिग्रहण किया गया है. शाह अडानी की बहन प्रीती के पति हैं. मौजूदा समय वे गुजरात राज्य निर्यात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी हैं.     

फिलहाल, UNI की बात करें तो यह कई सालों से घाटे में चलती बताई जा रही है. प्रसार भारती ने भी साल 2020 में इसकी सेवाएं समाप्त कर बड़ा झटका दिया था. जिससे UNI को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ था.

बताया तो यहां तक जाता है कि एजेंसी ने अपने कर्मचारियों के मेहनताने में साल 2017 से कटौती करनी शुरू कर दी थी, जो बाद के दिनों में समाप्ति की कगार तक जा पहुंची है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. जितेन्द्र कुमार ,पूर्व समाचार संपादक ,वार्ता

    February 5, 2024 at 1:58 pm

    इस खबर को आजकल मीडिया मे बहुत तरजीह दी जा रही है ,लेकिन उन कर्मचारियों का भी सोचो जिन्होंने तीन चार साल बिना वेतन के काम किया था । अगर यह बिक जाती है तो उन लोगों का ही फायदा होगा। हमने भी वो दंश झेला है जब आप काम तो रोज करते हैं लेकिन सैलरी नहीं मिलती थी ,इस बात को लेकर कुछ नेता टाइप लोग लोकतंत्र तथा मीडिया की आजादी का रोना रोयेंगे ,लेकिन सभी वर्तमान ओर पुराने कर्मचारी इसके बिकने के पक्ष मे हैं ,कुछ लोगों ने पुराने प्रबंधन के साथ मिलकर 15000 माह सैलरी फिक्स कर दी थी ,उनकी नजर अब भी इसी नीलामी प्रक्रिया पर है .लेकिन पूजा बाहरी मैडम बहुत अच्छा काम कर रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन