Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी सरकार चाहती है कि पत्रकार केवल सरकारी प्रवक्ता बन जाएं : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले का लिया संज्ञान

कानपुर में ठंढ से कांपते बच्चों की खबर दिखाने पर तीन पत्रकारों पर मुकदमा किए जाने के मामले का संज्ञान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिया है. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर इस मामले में योगी सरकार की आलोचना की है.

प्रियंका गांधी का कहना है कि यूपी सरकार चाहती है कि हर पत्रकार केवल सरकारी प्रवक्ता बन जाए.

उधर कानपुर जर्नलिस्ट क्लब ने पत्रकारों पर से झूठा मुकदमा खत्म न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. पढ़ें कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी का बयान-

लोकतंत्र में पत्रकारिता सरकार को आइना दिखाने का काम करती है। यूपी के कानपुर देहात में यूपी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहाँ अफसर सूटबूट में मौजूद थे वहीं छोटे-छोटे बच्चों को इस हाड़ काँपने वाली ठंड में हाफ ड्रेस में योगा कार्यक्रम में शिरकत कराया गया. जब एक प्रतिष्ठित चैनल के पत्रकार ने ये खबर प्रसारित की तो ख़बर का संज्ञान लेकर लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही करने की जगह पत्रकारों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया. यह सरासर अन्याय है, सच को दबाने की कोशिश है। सच की आवाज़ उठाना पत्रकारों का कर्त्तव्य था जो उन्होंने किया लेकिन तीन पत्रकार पर ये मुकदमा तानाशाही है जिसे हम कत्तई बर्दाश्त नही करेंगे. अगर जल्द ये झूठा मुकदमा समाप्त नहीं होता है तो “कानपुर जर्नलिस्ट क्लब” पूरे प्रदेश के पत्रकारों को लामबंद करके चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगा।

पूरे प्रकरण को समझने के लिए ये खबर पढ़ें और वीडियो देखें-

सच्ची खबरें दिखाने पर योगीराज में हो जाता है मुकदमा, अबकी कानपुर के पत्रकारों पर गिरी गाज, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन