Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

तीन साल से वेतन न मिलने पर लामबंद हुए मीडियाकर्मी, डिप्टी सीएम से मिलेंगे

कोक कम्पनी के बैनर तले पंजाब में बोटलिंग प्लांट से पानी को कोल्ड ड्रिंक का रूप देकर करोड़ो रुपये के वारे न्यारे करने वाले जसपाल कंधारी पिछले तीन सालों से मीडिया कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। इसके खिलाफ अब पंजाब में पीड़ित मीडियाकर्मी मोर्चा खोलने जा रहे हैं और जल्द ही पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मिल कर जसपाल कंधारी और उनके चैनल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करेंगे.

कोक कम्पनी के बैनर तले पंजाब में बोटलिंग प्लांट से पानी को कोल्ड ड्रिंक का रूप देकर करोड़ो रुपये के वारे न्यारे करने वाले जसपाल कंधारी पिछले तीन सालों से मीडिया कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। इसके खिलाफ अब पंजाब में पीड़ित मीडियाकर्मी मोर्चा खोलने जा रहे हैं और जल्द ही पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मिल कर जसपाल कंधारी और उनके चैनल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करेंगे.

उद्योगपति जसपाल कंधारी ने अपनी मीडिया कम्पनी कनसन प्राईवेट लिमिटेड के जरिये अगस्त 2010 में ‘डे एंड नाईट चैनल ‘ को बड़े धूमधाम से शुरू किया था। उनको उमीद थी कि 2012 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावो में अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बन जाएगी तो उनको इस चैनल के जरिये बड़ा व्यापारिक फायदा पहुंचेगा . कांग्रेस नेताओं को अपनी तरफ करने के लिए कंधारी ने अपने चैनल ‘डे एंड नाईट चैनल‘ के जरिये तब की पंजाब की सत्ता पर काबिज अकाली – भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान भी चलाया और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर केबल माफिया, रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, भू माफिया के आरोप लगाते हुए निशाने भी साधे।

उन पर लोगों का शोषण करने के भी आरोप लगाये . उस समय चैनल की तरफ से स्टाफरों  और स्ट्रिंगरों को मोटे वेतन भी दिए गये लेकिन 2012 में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में जब पंजाब में कांग्रेस की हार हो गयी तो इस कंधारी की आशाएं धरी की धरी रह गयीं. फिर क्या था, जो कंधारी अपने चैनल के जरिये अकाली – भाजपा सरकार को लोगों का शोषण करने वाली सरकार कह कर सम्बोधित करते थे, अपने चैनल में काम करने वाले मीडिया कर्मियों का शोषण करना शुरू कर दिया। उन्हें उनका वेतन दिए बिना काम करवाते रहे। 

जब मीडिया कर्मी अपने वेतन की मांग करते तो चैनल में बड़े पदों पर काम करते लोग उनको झूठे आश्वासन देते रहे कि उनका पूरा वेतन जल्द ही मिल जायेगा. उन आश्वासनों को आज कई साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन मीडिया कर्मियों को फूटी कौड़ी नही मिली. अब हालात यह हो चुके हैं कि चैनल में ऊँचे पदों पर काम करने वाले तो मौज कर रहे हैं लेकिन छोटे पदों पर काम करने वाले स्ट्रिंगरों की हालत भूखे मरने जैसी हो गयी है. अब चैनल के शोषण से त्रस्त स्ट्रिंगरों ने कंधारी और ऊँचे पदों पर काम करने वाले लोगो के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है. 

स्ट्रिंगरो ने बादल परिवार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले चैनल के मालिक और उसके पदाधिकारियों की शिकायत पंजाब की अकाली – भाजपा सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और लोक संपर्क मंत्री विक्रम जीत सिंह मजीठिया से करने का फैसला किया है। वह उनसे मिल कर मीडिया कर्मियों का शोषण करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कई सालो से रुकी पड़ी तनख्वाह रिलीज़ करवाने की मांग करेंगे, साथ ही क़ानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी. बादल सरकार की पोल खोलने का प्रोपेगंडा करने वाले इस चैनल का पर्दाफाश अब इसी चैनल के लोग करेंगे.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन