Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राहुल गांधी तुमसे न हो पाएगा

अपूर्व भारद्वाज-

पेट्रोल के भाव 100 को छूने जा रहे है गैस सिलेंडर के भाव दिनोदिन बढ़ते जा रहे है महँगाई अपने चरम पर है लेकिन क्या आपने कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता को सिलेंडर लेकर या बैलगाड़ी के साथ सड़को पर प्रदर्शन करते देखा है नहीं ना..तो फिर आगे पढ़िए…

कोरोना काल के दौरान निजी अस्पताल और चेरिटेबल हास्पिटल ने भारत की जनता को खूब लुटा सामान्य ओपीडी की फीस में 200 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है यह मैं नही कह रहा हूँ भारत सरकार की रिपोर्ट कह रही है लेकिन क्या आपने किसी वरिष्ठ कांग्रेसी को इन अस्पतालों के सामने धरना देते हुए देखा है क्या??..नहीं ना..तो फिर आगे पढिये…

किसानों का आंदोलन अपने चरम पर है काले कानून को लेकर किसान सड़को पर है क्या आपने राहुल गाँधी या किसी और बड़े नेता को सड़कों पर बैठकर किसानों का साथ देते हुए देखा है क्या ?? नही ना.. तो फिर आगे पढिये…

बीजेपी (जनसंघ) लगभग 60 साल से विपक्ष की राजनीति कर चुकी है इसलिए उनसे बेहतर विपक्ष की राजनीति इस देश मे क्या पूरे विश्व मे कोई नही कर सकता है क्या आपने इन 6 सालो में ट्विटर औऱ फेसबुक को छोड़कर कांग्रेसियों को असली विपक्ष की राजनीति करते हुए देखा है?? नही ना.. तो फिर आखरी पैरा जरूर पढिये..

मैं पिछले 10 दिनों से महाराष्ट्र में था बहुत से किसानों से बातचीत की एक गाँव मे किसान बिल के नुकसान समझाए..कुछ किसान तो इसे फायदे का सौदा समझ रहे थे लेकिन मैंने समझाया तो वो समझे भी और तो और अपने सरपंच तक को बुला लाए मैंने उन्हें केवल 1 घँटे में हर बात समझा दी वो बोले यह तो एक तरह की गुलामी है इससे तो रही सही किसानी समाप्त हो जायेगी यह बात इतनी आसानी से हमे लोकल एनसीपी, कांग्रेसी कार्यकर्ता क्यो नही समझाते ..

राहुल चाहते तो एक फोन से शरद पंवार को इसके लिए समझा सकते थे शरद पंवार की सहकारी संस्थाओं का जाल पूरे महाराष्ट्र में है वो लोग मुझसे बेहतर किसानों को समझते है राहुल चाहते तो महाराष्ट्र का किसान, पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ खड़ा होता… और यह सरकार अभी तक घुटनों पर होती और काले कानून वापिस हो चुके होते..

अगर आप अब भी कांग्रेस की लगातार हार की वजह नही समझ रहे है तो अब आगे मत पढिये ..क्योंकि मेरे पास लिखने लायक कुछ नही बचा है मेरे पास केवल शून्य है जिसमें देर सबेर कांग्रेस को विलीन हो जाना है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन