Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार राहुल जैमन समेत कई मीडियाकर्मियों की सेलरी दाबे बैठा है जयपुर का ‘खास खबर’

पत्रकार राहुल जैमन ने सूचित किया है कि वे 9 महीने पहले तक खास खबर, लाजपत मार्ग, सी स्कीम, जयपुर में एक कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते थे। उन्होंने 1 मई, 2016 को ज्वॉइन किया था। जनवरी, 2017 से आफिस में करीब-करीब सभी कर्मचारियों को सैलेरी के लिए परेशानी आने लगी।

तब आर्थिक तंगी की वजह से सितम्बर, 2017 में आफिस छोड़ दिया। 9 महीने बाद भी खास खबर सैलेरी नहीं दे रहा है। राहुल के साथ 4-5 कर्मचारी और भी हैं जिनका करीब 1.5-1.5 लाख रूपए वेतन अटका हुआ है। जब ये लोग वहां जाते हैं तो एक-दो दिन बाद में देने का बहाना बनाया जाता है और बाद में ‘नहीं देंगे, जाओ जो करना हो कर लो’ कहा जाता है।

वहां के डायरेक्टर हेमंत गुप्ता हैं जो खुद एलआईसी आफिस, अंबेडकर सर्किल में कार्यरत हैं और आफिस उनकी पत्नी अनिता गुप्ता के नाम से चल रहा है। राहुल जैमन ने बताया कि उनके पास काम करने का सुबूत है, साथ ही बैंक स्टेटमेंट भी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन