Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

आरटीआई एक्टिविस्ट गोवर्धन सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि समेत कई अफसरों पर लगाया घपले-घोटाले का आरोप

राजस्थान के बीकानेर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट गोवर्धन सिंह ने भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर किये हैं. इनमें पूर्व पुलिस अधीक्षक और राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन हबीब खान गौराण का मामला बहुचर्चित रहा है. अब गोवर्धन सिंह ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है. यह खुलासा वर्तमान केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि, उनकी पत्नी मीरा महर्षि और अन्य कई अधिकारियों से संबंधित है.

इन लोगों पर पद का दुरूपयोग कर राज कोष को करोड़ों का चूना लगाने, जालसाजी करने, आपराधिक धोखाधड़ी करने, कूट रचित दस्तावेज बनाने आदि का आरोप लगाया है. इस संबंध में एक परिवाद एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर में 14 सितम्बर को दर्ज करवाया है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या केंद्रीय गृह सचिव स्तर के अधिकारी पर एंटी करप्शन विभाग कोई कार्यवाही / जांच करने की कोशिश या हिम्मत दिखा पायेगा! बकौल गोवर्धन सिंह- भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ लड़ना ही उनका ध्येय रहा है और वो लम्बी क़ानूनी जंग को तैयार हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट गोवर्धन सिंह द्वारा लगाए गए आरोप की कापी यहां प्रकाशित है. पहला पन्ना बिलकुल उपर है. बाकी के पन्ने यहां नीचे दिए जा रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन