Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पीएमओ को चिट्ठी लिखने वाला आजतक डिजिटल का मीडियाकर्मी हुआ बर्खास्त

रामकृष्ण

आजतक न्यूज चैनल के डिजिटल विंग में कार्यरत सीनियर सब एडिटर रामकृष्ण को संस्थान से बर्खास्त कर दिया गया है. ज्ञात हो कि बर्खास्तगी के बाद रामकृष्ण ने एक लंबी चौड़ी चिट्ठी लिखकर संस्थान के अपने वरिष्ठों पर कई किस्म के आरोप लगाए थे. उन्होंने ये लेटर अरुण पुरी, कली पुरी समेत पीएमओ को भी भेजा था.

बताया जाता है कि पीएमओ की तरफ से जांच के लिए नोएडा पुलिस को निर्देशित किया गया था. पीएमओ की जांच का नतीजा क्या आया, ये तो नहीं पता लेकिन ये जरूर पता चला है कि रामकृष्ण की आजतक से छुट्ठी हो चुकी है. छुट्टी होने के बाद उन्होंने लंबा चौड़ा पत्र लिखकर सबको मेल किया है.

बताया जा रहा है कि रामकृष्ण ने पहले भी कई आरोप लगाए थे, उसकी संस्थान ने जांच कराई. सभी आरोपों को निराधार पाया गया. आरोपों में कोई सच्चाई न मिलने पर रामकृष्ण को अनुशासनहीनता और कामकाज में लापरवाही के चलते संस्थान द्वारा 10 अगस्त, 2020 को बर्खास्त कर दिया गया. इसके बाद रामकृष्ण ने पीएमओ सहित कई जगहों पर पत्र लिखकर मेल किया.

रामकृष्ण ने क्या कुछ लिखा था, पढ़ने के लिए नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें-

इंडिया टुडे में कार्यरत पत्रकार ने आंतरिक राजनीति को लेकर पीएमओ को भी लिख दी चिट्ठी! जांच शुरू

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन