Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

रत्नागिरी में एक भी अखबार ने नहीं सौंपा बैलेंसशीट और प्रमोशन लिस्ट

देश भर के मीडियाकर्मियों के वेतन, भत्ते और प्रमोशन से जुड़े जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड के पालन को लेकर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में सबसे ज्यादा हालात खराब है। यहाँ अखबार मालिक माननीय सुप्रीमकोर्ट के आदेश को ठेंगे पर रखते दिखाई दे रहे हैं। मुम्बई के निर्भीक पत्रकार और आर टी आई एक्टिविस्ट शशिकांत सिंह ने महाराष्ट्र के हर जिले में आरटीआई डालकर कामगार विभाग से मजीठिया वेज बोर्ड के अमल में लाने की करेंट स्टेटस पूछी थी।

रत्नागिरी से कामगार विभाग के जन माहिती अधिकारी एल ए सावंत ने इस आरटीआई के जवाब में 9 दिसंबर 2016 को जवाब दिया कि मजीठिया वेतन आयोग की अनुशंसा से जुड़े एक भी प्रतिष्ठान ने अपना 2007 से 2010 तक की बैलेंसशीट नहीं दी है। किसी भी प्रतिष्ठान ने कर्मचारियों की प्रमोशन लिस्ट भी नहीं दी. रत्नागिरी में एक भी रिकवरी सर्टिफिकेट प्रबंधन के खिलाफ नहीं जारी किया गया है। इससे जाहिर है कि रत्नागिरी में सुप्रीमकोर्ट के आदेश का किसी अखबार मालिक ने पालन नहीं किया और कामगार विभाग भी यहाँ सुस्त पड़ा है.

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्टिविस्ट
9322411335

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन