Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शाहनवाज अली लौट आए दैनिक जागरण गाजियाबाद, कपिल शर्मा ने अमर उजाला छोड़ा

खबर है कि शाहनवाज अली की घर वापसी हो गई है. वे पांच साल बाद फिर से दैनिक जागरण, गाजियाबाद के हिस्से हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वे सीनियर सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किए हैं. शाहनवाज इससे पूर्व हिन्दुस्तान शामली ब्यूरो चीफ, अमर उजाला मुज़फ्फरनगर ब्यूरो के अलावा नेशनल दुनिया ब्यूरो शामली रह चुके हैं.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से खबर है कि अमर उजाला में कार्यरत पत्रकार कपिल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. कपिल शर्मा श्री ज्वालामुखी से लगभग 10 वर्षों से अमर उजाला अखबार के साथ जुड़े हैं. आरोप है कि संस्थान ने बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया, लेकिन बदले में फूटी कौड़ी भी नहीं दी।

दावा है कि 10 वर्षों में कपिल शर्मा ने अखबार को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। लेकिन अखबार को तो पत्रकार नहीं बल्कि बंधुआ मजदूरों की जरूरत है। संस्थान के शोषण का शिकार हो रहे इस इमानदार पत्रकार ने नोएडा राष्ट्रीय कार्यालय तक भी पहुंचाई आवाज़, लेकिन अनसुना कर दिया गया।

https://youtu.be/BXu6enscLjo

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन