Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस ट्वीट के कारण इंडिया वाच चैनल की रिपोर्टर सोनी कपूर पर मुकदमा दर्ज हो गया

सोनी कपूर

लखनऊ : इंडिया वाच चैनल की तेजतर्रार व दबंग महिला पत्रकार सोनी कपूर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा उनके एक ट्वीट के चलते कराया गया है. ट्वीट में एक तस्वीर है जिसमें भाजपा की महिला नेता के कंधे पर एक वरिष्ठ नागरिक का हाथ रखा गया.

इसी फोटो को बिना चेहरा ब्लर किए हुए सोनी ने एक हल्के-फुल्के कमेंट के साथ पोस्ट कर दिया. भाजपा नेत्री एक वकील भी हैं. उन्होंने इस व्यंग्यनुमा ट्वीट से आहत होकर थाने में लिखित शिकायत दी और मामला भाजपा से जुड़ी महिला नेता होने के कारण योगी राज में फौरन पत्रकार के खिलाफ मुकदमा भी लिख लिया गया.

सोनी कपूर ने अपने ट्वीट में इस तस्वीर में दिख रही महिला का चेहरा बिना छुपाए बिना ब्लर किए ही प्रकाशित कर दिया है

इसे भी पढ़ें-

पत्रकार सोनी कपूर ने भी लिखा दिया भाजपा नेत्री के खिलाफ केस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. prashant tripathi

    September 29, 2019 at 2:22 pm

    तो इस ट्वीट में गलत क्या था… चेहरा ब्लर करने की जरूरत क्यों थी… जहां तक मुझे पता है सिर्फ दुष्कर्म पीड़िता या जिन्हें जान का खतरा हो उनका चेहरा छुपाया जाता है ..इनमें से यह बीजेपी नेत्री कुछ भी नहीं है फिर इनका चेहरा छुपाने की जरूरत क्यों थी… योगी की पुलिस कुछ ज्यादा ही कहर इस समय पत्रकारों पर बरपा रही है या यूं कहिए कि जो इनकी भाषा नहीं बोल रहा …सच्चाई बताने की कोशिश कर रहा उसको जानबूझकर कानूनी शिकंजे में लाया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन