Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

एक बाबा भारत देश का स्टॉक एक्सचेंज निर्देशित कर रहा था!

चंदन पांडेय-

अधिकतर मध्यवर्ग और उच्चवर्ग किसी न किसी बाबा के चँगुल में फँसा होता है। ताजा मामला एक एमडी और सीईओ का है।

एन एस ई की एमडी थीं चित्रा रामकृष्ण। पढ़ी लिखी होंगी या कम से कम डिग्रियां तो होंगी ही इसलिये इस ऊंचे ओहदे तक पहुंची थी। स्टॉक एक्सचेंज का रुतबा यह होता है कि आप अंदरूनी सूचनाएं किसी से भी साझा नहीं कर सकते।

लेकिन ये मैडम क्या करती थीं?

पिछले बीस वर्षों में संस्था से जुड़े सारे निर्णय ये हिमालय के पास रहने वाले एक ठग यानि एक बाबा से पूछ कर लिया करती थीं!

सोचिये! एक बाबा देश का स्टॉक एक्सचेंज निर्देशित कर रहा था।

मुझे बाज दफा लगता है कि आजादी के बाद जो शिक्षा व्यवस्था विकसित की गई उसमें कुछ तो दिक्कत थी कि विज्ञान, कॉमर्स आदि पढ़ने वाले धार्मिक और अंधविश्वासी होते गये।

और तो और सब भगवान के भी भक्त न हुए बल्कि किन्हीं गधेरे बाबाओं के चक्कर में पड़ते गए।


फ़्रॉड लोगों की मौज चल रही है। हिमालय से लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में इनका राज है। हर चीज़ को भभूत वितरण बुद्धि हरण समारोह बना दिया है। -ravish kumar


इन्हें भी पढ़ें-

मैडम को आर्थिक मामलों के साथ नई स्टाइल में बाल बांधने की सलाह भी देता था ‘अदृश्य हिमालयी बाबा’! देखें मेल का एक अंश

इन मैडम को जितनी तवज्जो मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिल रही!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विजय सिंह

    February 14, 2022 at 9:02 pm

    क्या चित्रा रामकृष्ण जैसी अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई होगी ?
    क्या गलत तरीके से नियुक्ति पाए आनंद सुब्रामणियम को गिरफ्तार कर अब तक भुगतान किये गए वेतन आदि की वसूली होगी ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन