Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सांसद महुआ ने सुधीर चौधरी को आरोपी बना ही दिया!

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

Vikram Singh Chauhan : तो फाइनली ज़ी न्यूज़ के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मानहानि केस में आरोपी बना ही दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रीति पारेवा ने सुधीर चौधरी को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

ज़ी न्यूज़ समूह इस केस से बचने का हरसंभव प्रयास कर रहा था। ज़ी न्यूज़ ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ भी काउंटर केस किया हुआ है। पिछले दिनों निचली अदालत ने सुधीर चौधरी और ज़ी न्यूज़ के खिलाफ चल रहे इस केस की सुनवाई पर भी रोक लगा दिया था, जिसके बाद महुआ मोइत्रा दिल्ली उच्च न्यायालय चली गईं थीं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुनवाई पर लगी रोक हटा दिया था, जिससे सुधीर चौधरी पर केस चलना तय हो गया था।

सुधीर चौधरी ने अपने 25 जून के शो डीएनए में एक झूठी स्टोरी दिखाई और मोइत्रा का अपमान किया था। शो मोइत्रा के संसद में दिये गए ‘सेवन साइन ऑफ फासिज़्म’ भाषण पर आधारित था। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने अदालत में केस दायर किया। गोदी मीडिया के प्रमुख स्तंभ के खिलाफ मजबूती से लड़ रहीं महुआ मोइत्रा को ये जीत मुबारक हो।

यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) में कार्यरत और रायपुर के निवासी विक्रम सिंह चौहान की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. b4madmin

    February 25, 2019 at 5:30 pm

    नया एड्रेस अपडेट कर दिया गया है. पहले वाला एड्रेस गलत था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन