Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जागरण के पत्रकार सुधीर कुमार सिंह से गाजियाबाद में लूटपाट

गाजियाबाद के साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार देर रात दैनिक जागरण के पत्रकार सुधीर कुमार सिंह से बाइक सवार कुछ बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त सुधीर अपने पूर्वी दिल्ली कार्यालय से वसुंधरा स्थित घर जा रहे थे. रात करीब 11.45 बजे वह जब साहिबाबाद सब्जी मंडी से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली. इसके बाद उनसे मारपीट की और पर्स, मोबाइल फोन व बैग छीन लिया.

बैग में जरूरी कागजात के अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी थे. इसके बाद वह उन्हें घसीटते हुए ग्रीन बेल्ट तक ले गए. इसके बाद पर्स की जांच की तो उन्हें पता चला कि पीड़ित पत्रकार है. इस पर उन्होंने सुधीर को गोली मार देने की बात कही. बाद में उनके सिर पर कट्टे से वार कर बाइक की चाबी लेकर वे फरार हो गए. सुधीर किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंचे और एक बाइक सवार से आपबीती सुनाई. उसी के फोन से उन्होंने पुलिस को वारदात की सूचना भी दी. मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें जैन अस्पताल ले गई जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. इस वारदात की तहरीर लिंक रोड थाने में दे दी गई है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन