Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को पत्रकारिता रत्न सम्मान

बिहार : करनौती (बख्तियारपुर, पटना) में जन्म लेने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को पत्रकारिता के उच्च मापदंड को बरकरार रखने एवं जनमानस को जागृत करने के लिए ‘पत्रकारिता रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह-2019 में वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को ‘वीरभाषा हिन्दी साहित्यपीठ’, मुरादाबाद द्वारा सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। इस समारोह में सुनील सौरभ की अनुपस्थिति में यह सम्मान बगहा के वरीय पत्रकार प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी को ‘वीरभाषा हिन्दी साहित्यपीठ’ मुरादाबाद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामवीर सिंह ‘वीर’ एवं सचिव राजीव सिंह ने भेंट की।

श्री सुनील सौरभ बिहार के जाने-माने पत्रकार हैं। ज्वलंत और समसामयिक मुद्दों पर लगातार अपनी कलम चलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री सौरभ देश के विभिन्न अखबारों में छपते रहे हैं। देश के कई बड़े अखबारों के साथ जुड़कर काम करने वाले सुनील सौरभ वर्तमान में ‘ओपिनियन पोस्ट’ से जुड़े हैं।

श्री सौरभ को पहले भी कई मंचों से सम्मानित किया जा चुका है। पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, पटना द्वारा पत्रकारिता श्री अवार्ड, सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे पर लेखन के लिए माजा कोईन जर्नलिस्ट अवार्ड, आर्ट बन्धु सम्मान आदि सम्मानों से सम्मानित सुनील सौरभ की रुचि साहित्य में भी है।

‘गया: जहाँ इतिहास बोलता है’ का प्रकाशन राजभाषा विभाग, बिहार, पटना के अंशानुदान से हो चुका है। इसके अलावा ‘मोक्ष धाम गयाजी’, ‘बिहार के सूर्य मंदिर’ के साथ ही काव्य संग्रह ‘अतीत की पगडंडियों पर’, ‘मैं सपने बुनता हूँ’ और ‘चाँद, चाँदनी और मैं’ भी प्रकाशित है। सुनील सौरभ बिहार के साहित्यिक क्षेत्र में जाने माने नाम हैं, इन्होंने गया के पौराणिक इतिहास पर अनेकों पुस्तके लिखी हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन