Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बंद पड़ी बेवसाइटें बेच कर 147 करोड़ रुपए कमाने का लक्ष्य

ब्रिटेन की सरकार अब लंबे समय से बंद पड़ीं वेबसाइटों के पते बेच रही है। पहली खेप में डेढ़ लाख वेबसाइट पतों को नॉर्वे की कंपनी एल्टीबॉक्स ने लगभग छह लाख पाउंड में ख़रीदा है. इन वेबसाइटों का महत्व इसलिए काफ़ी बढ़ गया है, क्योंकि 1970 में वेबसाइट बनाने के लिए जो योजना लाई गई थी, उनकी तादाद अब बहुत ज़्यादा हो गई है.

अगर ब्रिटेन की सरकार ऐसे सभी वेबसाइट पतों को बेचने में क़ामयाब होती है तो उसे लगभग 147 करोड़ रुपए का फ़ायदा होगा. हालाँकि इससे डेटा ग़लत हाथों में पड़ने का जोख़िम भी है. साल 1993 में कार्मिक और पेंशन विभाग को जारी किए गए 1.6 करोड़ वेब पतों के साथ इनको भी जारी किया गया था.

इस साल की शुरुआत में कार्मिक और पेंशन विभाग ने इनमें से इस्तेमाल नहीं होने वाले आईपी एड्रेस को जानने की कोशिश की थी. विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक़, इनमें से 70 फ़ीसदी का इस्तेमाल हो चुका था और पचास लाख वेब पते बिक्री के लिए उपलब्ध थे.

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम से साभार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन