Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उपेंद्र राय, शलभ मणि त्रिपाठी और रहीस सिंह के बारे में नई सूचनाएं

जेल से छूटते ही सहारा में फिर से एंट्री मारने वाले पत्रकार उपेंद्र राय को शुरू में प्रिंसिपल एडवाइजर का पद दिया गया था. लेकिन अब उन्हें एडिटर इन चीफ और सीईओ का पद दे दिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सूचना सलाहकारों शलभ और रहीस के वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी गई. पहले इन दोनों का वेतन 40 हजार और आवास भत्ता दस हजार रुपए था. अब इसे एक लाख वेतन और 25 हजार आवास भत्ता कर दिया गया है.

टीवी पत्रकार रहे शलभमणि त्रिपाठी और लखनऊ के पत्रकार रहीस सिंह को योगी सरकार ने पिछले माह सूचना विभाग में सलाहकार का पद नवाजा था. शलभमणि त्रिपाठी के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का जिम्मा है, वहीं रहीस सिंह को प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है. शलभ वर्ष 2016 में पत्रकारिता छोड़कर बीजेपी में घुसे. रहीस सिंह योगी आदित्यनाथ पर किताब लिखकर चर्चा में आए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन