Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भदोही में बसपा के पूर्व मंत्री के इशारे पर डेली न्यूज़ के पत्रकार पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा

भदोही जिले की औराई तहसील में लखनऊ से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक के लिए काम करने वाले पत्रकार विमलेश दूबे पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित पत्रकार का आरोप है की यह मुकदमा प्रदेश के चर्चित लैकफ़ेड  घोटाले के आरोपी रहे पूर्व बसपा मंत्री की शह पर कराया गया है जबकि पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने पत्रकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

फर्जी मुकदमे के खिलाफ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. पीड़ित पत्रकार विमलेश दुबे का आरोप है कि बसपा नेता रंगनाथ मिश्र के भतीजे से औराई ब्लॉक परिसर में कुछ विवाद हुआ था. उसी को लेकर पूर्व मंत्री के शह पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा कराया गया है. पत्रकार का आरोप है कि विवाद के दौरान बसपा के पूर्वमंत्री के भतीजे का वाहन चालक वहां मौजूद भी नहीं था. उसे मोहरा बनाया गया है. विमलेश दुबे औराई से पहले हिंदुस्तान के लिए काम करता था. इस समय वह डेली न्यूज एक्टिविसट से जुड़ा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन