Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विद्याशंकर बने Inkhabar के मैनेजिंग एडिटर

ITV नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफार्म ‘इनखबर’ ने बहुत कम समय में डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है. खबर आ रही है कि प्रबंधन ने अब Inkhabar Website व Inkhabar YouTube Channel के कई वर्टिकल खोलने का फैसला किया है। इसके लिए भर्तियां भी शुरू हो गई है।

वर्तमान में इनखबर के संपादक की जिम्मेदारी विद्याशंकर तिवारी संभाल रहे हैं. वह जुनूनी किस्म के पत्रकार हैं और नूतन प्रयोगों में विश्वास रखते हैं। अपनी 32 साल की पत्रकारिता में विद्याशंकर ने ईमानदारी से काम के अलावा कभी किसी चीज से मतलब नहीं रखा लिहाजा प्रबंधन ने उनके कामकाज को देखते हुए उन्हें प्रोन्नति देकर मैनेजिंग एडिटर बना दिया है। विस्तार की योजना लागू करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से उनके कंधों पर है।

तीन दशक से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय विद्याशंकर ने अपने करियर की शुरूआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद वह काफी समय तक राष्ट्रीय सहारा में चीफ रिपोर्टर रहे और दिल्ली-एनसीआर में धारदार रिपोर्टिंग की। नये प्रयोगों में विश्वास रखने वाले विद्याशंकर ने, राष्ट्रीय सहारा में रहते हुए सहारा समय से जुड़कर इलेक्ट्रानिक मीडिया की बारीकियों को समझा। बाद में वह सहारा एनसीआर चैनल की लाचिंग टीम का हिस्सा बने।

सहारा में 11 साल की पारी खेल विद्याशंकर अमर उजाला पहुंचे जहां पर उन्होंने चीफ रिपोर्टर-मेट्रो एडिटर के रूप लोकल रिपोर्टिंग के तेवर व कलेवर को बदला. नतीजतन उन्हें एक साल में ही नेशनल ब्यूरो चीफ बना दिया गया। इसके बाद वह बतौर कार्यकारी व राजनीतिक संपादक A2Z चैनल से जुड़े जहां 5 साल तक जमे रहे और कुछ दिनों तक चैनल को हेड भी किया।

वहां से निकले तो विद्याशंकर ने एक बार फिर प्रिंट मीडिया का रुख किया और 20 पेज के इंपोर्टेड क्वालिटी पेपर पर निकलने वाले हिन्दी दैनिक सन स्टार को लांच कराया। बतौर कार्यकारी संपादक विकीलिक्स4इंडिया के साथ मिलकर पांचसितारा होटलों में गोमांस, आपरेशन डीडीसीए, व मैनचेस्टर मैच फिक्सिंग समेत कई चर्चित स्टिंग आपरेशन में अहम भूमिका अदा की, ये तीनों आपरेशन देश-दुनिया में काफी चर्चित रहे।

फिर उन्होंने संपादक के रूप में न्यू आब्जर्रवर पोस्ट ज्वाइन किया और वहां से निकलकर सीधे इंडिया न्यूज पहुंचे, जहां पर वह इनखबर डिजिटल के संपादक बने. लंबे समय तक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक में रहे विद्याशंकर के लिए यह नई विधा थी लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से इनखबर को नये मुकाम पर पहुंचाया और अब वह इसके मैनेजिंग एडिटर बन गये हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन