Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनल के खिलाफ कुमार विश्वास ने लिखाई रिपोर्ट

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने सोमवार को पटेल नगर पुलिस थाने में एक चैनल के मालिक, संपादक और एंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि उनकी छवि खराब करने के लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने मई में चैनल को कानूनी नोटिस भेजा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।     विश्वास ने इसी साल अप्रैल में दिल्ली में आप की रैली में किसान गजेंद्र सिंह की मौत के बाद चैनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रम का जिक्र किया। 

विश्वास के वकील संतोष त्रिपाठी ने पुलिस से की गयी शिकायत में कहा कि शिकायतकर्ता के पास इस बात के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है कि वह मामले में न्याय पाने के लिए अदालत और कानून का प्रवर्तन करने वाली एजेंसियों का दरवाजा खटखटाए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन