Aneeta Sanjiv : ओमान में लूलू ग्रुप में केशियर पद पर कार्यरत एक ‘भक्त’ राहुल चेरु पलायटटू को केरल बाढ़ पीड़ितों पर आपत्तिजनक कमेंट करना भारी पड़ा… लूलू ग्रुप ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है.. नौकरी जाते देख राहुल चेरु पलायटटू ने एक वीडियो शेयर कर माफ़ी भी मांगी… मगर कंपनी ने उसकी दलील को अस्वीकार कर दिया… भक्त राहुल चेरु पलायटटू अब भारत आकर भाजपा आईटी सेल में कैशियर के पद पर अपनी सेवाएं दे सकता है.. 🙂
Mohd Zahid : कहाँ से लाते हैं इतनी नफ़रतें? ये महाशय केरल के ही हैं। ओमान में शॉपिंग मॉल की बड़ी कंपनी “लूलू ग्रूप इंटरनेशनल” में काम करते हैं। पूरा देश और खाड़ी के देश यूएई , ओमान , कतर केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को हर सम्भव मदद कर रहे है। इसका कारण यह भी है कि केरल के अधिकांश लोग इन देशों में काम करते हैं। जैसे यह महाशय। पर ये महाशय केरल वालो का मज़ाक उड़ाते हुए अपने फेसबुक पर लिखते हैं- “राहत सामग्री में कंडोम भी भेज दूँ?”
उसकी इस नफरती हरकत को कम्पनी ने संज्ञान में लिया और उसे फौरन सज़ा देते हुए नौकरी से निकाल दिया। यह लोग कौनसी पाठशाला से निकल कर आए हैं जिनमें मानवता नाम की कोई चीज़ नहीं। लानत है ऐसे लोगों पर। अरब के देशों में संघी भरे पड़े हैं जो रियाल और दिरहम की बदौलत खुद तो ऐश करते हैं और अपने देश में मुसलमानों के खिलाफ घृणा फैलाते हैं। खैर वहाँ की सरकारें इनको रडार पर ले रही हैं। भारत में नफरती चिंटुओं के खिलाफ ऐसा कब होगा? सरकारी, प्राईवेट, सेना और पुलिस की नौकरी करते लोग इससे अधिक घृणा फैलाते हैं।
Farid Khan : ये भक्त महोदय ओमान में “लूलू ग्रूप इंटरनेशनल” में काम करते हैं. पूरा देश और खाड़ी के देश केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का हर सम्भव मदद कर रहे हैं और ये महाशय बाढ़ पीड़ितों का मज़ाक उड़ाते हुए अपने फेसबुक पर लिखते हैं “राहत सामग्री में “कंडोम” भेज दूँ?”. ये अब टर्मिनेट कर दिए गए हैं.
अनीता संजीव, मोहम्मद जाहिद और फरीद खान की एफबी वॉल से.
content wala
August 23, 2018 at 10:26 am
वैसे जाहिद साहब आपको किस सूत्र से पता लगा की वो भक्त है. अपनी नफरत से कभी बहार आइये। भड़ास पर भड़ास क्यों निकाल रहे हैं, इसे काम से काम तटस्थ रहने दीजिए
Ansaar Malik
September 20, 2018 at 5:29 am
भक्त ही है वो
Ansar
September 20, 2018 at 5:27 am
Good