Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उर्दू दैनिक अवधनामा के मालिक और पत्रकार वकार रिज़वी का इंतक़ाल

अफसोसनाक खबर। उर्दू दैनिक अवधनामा के मालिक और पत्रकार वकार रिज़वी का अभी अभी निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित थे। लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में भर्ती थे।

पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार नवेद शिकोह का लिखा-

नवेद शिकोह-

उर्दू सहाफत का वक़ार भी चला गया…. ढाई दशक पहले उर्दू के मरकज़ लखनऊ में कमज़ोर पड़ रही उर्दू सहाफत को दोबारा ताक़त देने वाले सहाफी वक़ार रिज़वी को लाख कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। करीब पंद्रह दिन से लखनऊ के एरा अस्पताल में कोरोना से लड़ते हुए आज सुबह वो आखिरकार हार गए। आज सुबह दस बजे गुफरामाब ईमामबाड़े में तदफीन होगी।

लखनऊ के मशहूर उर्दू-हिन्दी अखबार अवधनामा के मालिक वक़ार रिज़वी उर्दू सहाफत के वकार यानी गरिमा, प्रतिष्ठा, गौरव कहे जाते थे। (वक़ार का हिन्दी अर्थ है- गरिमा, प्रतिष्ठा, गौरव) लखनऊ में क़ौमी आवाज के बंद होने के बाद उर्दू सहाफत कमजोर पड़ गई थी। उर्दू का पाठक मायूस था। इस दौरान क़रीब नब्बे के दशक में उन्होंने उर्दू डेली अखबार निकालने की हिम्मत और जज्बा दिखाया। कुछ ही बरस में अवधनामा ने अवध में ही नहीं यूपी के अलावा दीगर स्टेट्स मे भी अलग पहचान बनाई। क़ौमी आवाज़ की खलती कमी को दूर करते हुए अवध नामा हर किस्म की खबरों के साथ क़ौमी ख़बरों को ख़ास एहमियत देता रहा इसलिए इस अखबार के कौमी कंटेंट के बहस-मुबाहिसे ने इसे खुसूसी पहचान दिलाई। कामयाबी के इस सफर में अवधनामा का हिन्दी संस्करण भी एक नए प्रयोग के साथ निकाला गया।

वकार रिजवी साहब ने अपने अखबार ने न सिर्फ अपने अखबार को आगे बढ़ाया बल्कि उर्दू की ख़िदमत के लिए लखनऊ की खोई हुई अदबी महफिलों को जिन्दगी दी। उर्दू अदब और सहाफत से जुड़े कार्यक्रमों में वो सहाफियों और अदीबों को एक प्लेटफार्म पर लाते थे। उनकी महफिलों में उर्दू, जबान, सहाफत, इत्तेहाद, इंसानियत क़ौमी तक़ाज़ों पर फिक्र का सिलसिला शुरू हुआ। उर्दू, इत्तेहाद और सहाफत के विकास के लिए अवधनामा ने सैकड़ों
सेमीनार आयोजित की। वक़ार साहब मज़हबी जज्बे से भरे थे। हिन्दू-मुस्लिम के साथ शिया-सुन्नी इत्तेहाद को उन्होंने बढ़ाया।मसलकी और मज़हबी दूरियों को उन्होंने अपनी सहाफत, अखबार और कार्यक्रमों के जरिए तोड़ने की कोशिश की। शियत और अहलेबैत को लेकर उनके अंदर एक ख़ास जज्बा था। मोहर्रम की मजलिसों से लेकर अहलेबैत की शान में कलाम कहने वाले खतीबों को एक मंच पर लाकर वो यादगार महफिले करवाते रहे।
इधर उन्होंने अवधनामा का डीजिटल संस्करण भी शुरू कर दिया था। जिसके तहत हम अखबार को बिना पढ़े सुन सकते हैं। अपनी जिन्दगी के हर लम्हें कुछ ख़ास और बेहतर करने वाले अपनी खिदमात की जज़ा लेने वक़ार साहब ऊपर चले गए। जमीन के लोगों को उनकी आखिरी मंजिल पर पंहुचाने वाले कोरोना नाम के जहाज पर बैठते हुए वक़ार साहब ने ये भी नहीं सोचा कि लखनऊ के अदब, उर्दू, इत्तेहाद, सहाफत..की इतनी शिद्दत से ख़िदमत अब कौन करेगा !
खिराजेअक़ीदत

  • नवेद शिकोह
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन