Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी मीडिया के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने दी केजरीवाल को नसीहत

जी मीडिया के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘सीएम अरविंद केजरीवाल को लगता है कि मीडिया किसी को भी बनाऔर बर्बाद कर सकता है पर ये गलत है, मैं उनसे ये रिक्वेस्ट करता हूं कि वह न सिर्फ जी बल्कि किसी भी मीडिया से अपने दुश्मन जैसा बर्ताव नहीं करें.’

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने ज़ी नेटवर्क पर बैन लगाने का आरोप लगाया था. सोनू ने मुताबिक उन पर यह बैन आम आदमी पार्टी के नेता डॉ कुमार विश्वास के समर्थन में आवाज़ उठाने के कारण लगाया गया था. सोनू निगम ने ट्वीट करके कहा था कि ” तो ज़ी न्यूज़ ने मुझ पर बैन घोषित कर दिया है. मैं क्या कहूं.. ईश्वर सब पर कृपा करें. यह सही हो या गलत, एक बात स्पष्ट है किसी को बैन करना पूर्ण रूप से दुर्भाग्य पूर्ण है.’

कुछ दिन पहले ज़ी न्यूज़ ने डॉ. कुमार विश्वास की एक वीडियो दिखाया था, जो आम आदमी पार्टी की जंतर मंतर पर हुई किसान रैली का था. वीडियो में कुमार विश्वास पर कथित तौर पर आरोप लगाया गया था कि जब किसान गजेंद्र सिंह ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की थी तब कुमार विश्वास ने कहा था कि ‘लटक गया’. सोनू निगम ने इस वीडियो पर लिखा था- ‘मैं राजनीति से बहुत दूर हूं लेकिन मेरे कवि दोस्त कुमार विश्वास की खातिर इसकी सच्चाई बाहर आनी चाहिए.’

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन