Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकारों की लिस्ट, मिठाई और लिफाफा : जिन्हें नहीं मिला वे अड़ गए… ‘देओ, लेकर ही जाएंगे’!

आनन्द पुरोहित-

मध्यप्रदेश के एक मंत्रीजी के बड़े भाईसाहब के कथन का विडियो वायरल हो रहा है… वीडियो में मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर दीवाली मिलन के लिए आए….. वे बुलवाये गये पत्रकारों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मेरे पास लिस्ट आई और उसी के अनुसार लिफाफे तथा मिठाई के डिब्बे भी आए जो मैने आपको शुभकामनाएँ सहित दिये या यूं कहे वितरित किए।

बड़े तोमर साहब का स्पष्ट स्पष्टीकरण है वीडियो में और बवाल की जड़ भी यही स्पष्टीकरण बन रहा।

लिस्ट में कुछ पत्रकारों को शामिल ही नहीं किया गया है जबकि पहले शायद वे भी ऐसी लिस्ट में शामिल रहते आए थे.

उनका यही कहना था कि हम भी तो आए हैं और आए हैं तो देओ, लेकर ही जाएंगे… उधर मंत्रीजी के भाईसाहब अपनी मजबूरी बता रहे कि पत्रकारों की लिस्ट और उसी के हिसाब से सामान आया वो मैंने दे दिया. बाकी आप लोगों का तो मैं सम्मान कर ही रहा हूं…..

बस पत्रकारों के इसी सम्मान बवाल का किसी दिलजले पत्रकार ने वीडियो बना पत्रकारों के ग्रुप में भेज दिया जहां से ये वीडियो वायरल हो रहा और पत्रकारिता जगत में ये जुमला उछल रहा कि क्या बिक कर लिखते है पत्रकार….

देखिए विडियो यहां, क्लिक करें- https://youtu.be/6ZKAX7iOYaA

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अजय मिश्रा

    November 7, 2021 at 12:46 pm

    जब बुलाया नहीं तो क्यों गए फिर गए भी और नहीं milne पर क्यों अड़े ये शर्म की बात है बे hi नहीं कैसे वरिष्ठ को भी उस hi बाहर से तरकाया गया मेरा कहना है की 500-1000 रूपये मिलने से hi कया दिवाली मानेगी क्यों पत्रकारिता करते हो छोड़ दो यदि ऐसा है तो भीख दिवाली और होली पर लेने क्यों जाते हो साल भर पटा नहीं एक दिन जायगे तो ये hi होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन