Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जय वाजपेयी, अवनीश अवस्थी और यूपी की मित्र पुलिस! आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Amitabh Thakur : यह बेहद कष्टप्रद है कि जिस व्यक्ति को कानपुर पुलिस ने प्रेस नोट में दुर्दांत अपराधी विकास दूबे का प्रमुख सहयोगी बताते हुए अरेस्ट किया है, वह गृह विभाग के सबसे बड़े अफसर श्री अवनीश अवस्थी के घर आयोजित निजी समारोह में संभवतः आमंत्रित के रूप में उनके बगल में इस तरह तन कर मित्रवत खड़ा है.


मुझे दी गयी जानकारी के अनुसार यह जय वाजपेयी की “गिरफ़्तारी” का विडियो है. पुलिस विभाग के इतने लम्बे कार्यकाल में मैंने इतनी “सहयोगी व आश्वस्त पुलिस” तथा इतना “शरीफ व निश्चिन्त अपराधी” कभी नहीं देखा.


मुझे दी गयी जानकारी के अनुसार यह जय वाजपेयी है, जिसे कानपुर पुलिस ने घर ला कर ससम्मान छोड़ा. इसके बारे में STF के हवाले से कहा गया था कि वह विकास दूबे का खासमखास व मुख्य खजांची था, उसने विकास व उसके परिवार के भागने का इंतजाम किया था आदि. उसे इस प्रकार अपने ही पुलिस बल द्वारा ससम्मान घर छोड़े जाते देख उन 8 शहीद पुलिसवालों की आत्मा भी अवश्य ही तड़प रही होगी. बेहद कष्टप्रद !

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की एफबी वॉल से.

इसी प्रकरण को लेकर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी और अधिवक्ता नूतन ठाकुर के कुछ वीडियो देखें-सुनें :

Nutan Thakur : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जय वाजपेयी अरेस्ट कर लिया गया है. यह विडियो जय वाजपेयी की कथित गिरफ़्तारी की बताई गयी है. कृपया स्वयं देखें, कितने अंदाज़ से गिरफ्तार होते हैं बड़े-बड़े अफसरों के नजदीकी रसूखदार अपराधी!

Nutan Thakur : जय वाजपेयी अरेस्ट के बाद पूर्व एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव पर कार्यवाही की मांग

इसे भी पढ़ें-

यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी भी सवालों के घेरे में, ये तस्वीर हुई वायरल

अवनीश अवस्थी पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने सीएम योगी को लिखा पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन