Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा के पत्रकार ललित पंडित समेत कइयों पर केस दर्ज, पढ़ें एफआईआर, जानें उनका पक्ष

नोएडा के पत्रकार ललित पंडित के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। नॉलेज पार्क-2 से संचालित एक होटल मैनेजमेंट शिक्षण संस्थान के प्रबंधन से उगाही का मामला है। उगाही गैंग के मददगार के रूप में ललित पंडित का जिक्र एफआईआर के लिए दिए गए शिकायती पत्र में किया गया है।

पूरा प्रकरण जानने के लिए एफआईआर की कॉपी पढ़ें। नीचे देखें आरोपियों के नाम और एफआईआर में दर्ज पीड़ित की तरफ से सम्पूर्ण घटनाक्रम-

इस पूरे प्रकरण पर पत्रकार ललित पंडित का पक्ष पढ़ें-

जून 2019 में मेरे द्वारा नॉलेजपार्क में स्तिथ एआईएचएम कॉलेज में छात्रों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को लेकर खबर की गई थी। जिसमे कॉलेज प्रशासन पर छात्रों द्वारा छात्रों को फर्जी डिग्री देने का आरोप लगाया गया था। जैसे ही मुझे सूचना मिली मैंने मौके पर पहुँच कर खबर कवर की, खबर कवर करने के दौरान मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि कॉलेज मालिक पहले भी फर्जी डिग्री के मामले में गाज़ियाबाद से जेल भेजा जा चुका है। व कॉलेज में छात्रों से रेगुलर कोर्स की फीस वसूल कर प्राइवेट की डिग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे छात्र काफी आहत है व कई छात्र आत्महत्या तक करने की बात बोल रहे थे। मैंने अपने चैनल (न्यूज़1 इंडिया) प्रबंधन को खबर की जानकारी देते हुए पूरी जानकारी अपडेट कराई व चैनल ने निष्पक्षता से खबर को प्रमुखता से दिखाया। जिसके बाद मुझे एक सज्जन व्यक्ति जिन्होंने अपना नाम सूरज बताया ने मुझसे कॉल कर संपर्क किया। मेरी कॉल पर उनसे लगभग 22 मिनट बात हुई 22 मिनट की बात चीत उन्होंने अपना पक्ष रखा लेकिन जब मैने कॉलेज मालिक के इतिहास की जानकारी दी तो मुझ को धमकाते हुए कॉल काट दिया। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वह 22 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग शेयर करते हुए लिखा कि देखिए कैसे ललित पंडित उगाही करवा रहा है। जबकि उस ऑडियो में सिर्फ खबर से संबंधित बात की गई थी। इस संबंध में मेरे द्वारा थाना बीटा 2 पर एक शिकायत पत्र दिया गया था। जिसमे तत्कालीन एसएसआई महोदय बीटा 2 श्री संजय पुनिया जी व एसएचओ श्री सुजीत उपाध्याय जी द्वारा दोनो पक्षो को बुलाकर व सूरज पक्ष को आगे ऐसा न करने की हिदायत देते हुए वापस भेज दिया गया था। आज अचानक मुझे जानकारी मिली कि मेरे द्वारा उक्त कॉलेज प्रबंधन से 10 लाख की रंगदारी माँगी गयी है। जिसके संबंध में कोर्ट के आदेश पर मेरे खिलाफ नॉलेजपार्क थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जून 2019 में जिस समय मैंने खबर की थी तब सिर्फ एक बार मेरे द्वारा कॉलेज प्रबंधन से खबर पर अपना वक्तव्य देने हेतु संपर्क किया गया था। उसके बाद से अभी तक किसी भी प्रकार से मैंने कॉलेज प्रबंधन से किसी प्रकार कोई संपर्क नही किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन