Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार समिति का चुनाव : घोषणा पर कुकुरझौं-झौं, भड़की हेमंत एंड कम्‍पनी का शिगूफा – सजनी हम भी राजकुमार

लखनऊ : उप्र मान्‍यताप्राप्‍त संवाददाता समिति की नयी कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। पूरी प्रक्रिया 21 दिनों में सम्‍पन्‍न होने वाली है। इस चुनाव कार्यक्रम की शुरूआत 17 अगस्‍त 15 को होगी। इस दिन समिति के विभिन्‍न पदों के लिए नामांकन की शुरू हो जाएगा, जो 22 अगस्‍त तक चलेगा। इस समिति के लिए मतदान छह सितम्‍बर को होगा, जो मतगणना तक जारी रहेगा। चुनाव परिणामों की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी।

लखनऊ : उप्र मान्‍यताप्राप्‍त संवाददाता समिति की नयी कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। पूरी प्रक्रिया 21 दिनों में सम्‍पन्‍न होने वाली है। इस चुनाव कार्यक्रम की शुरूआत 17 अगस्‍त 15 को होगी। इस दिन समिति के विभिन्‍न पदों के लिए नामांकन की शुरू हो जाएगा, जो 22 अगस्‍त तक चलेगा। इस समिति के लिए मतदान छह सितम्‍बर को होगा, जो मतगणना तक जारी रहेगा। चुनाव परिणामों की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी।

उप्र मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति की चयन समिति के चयन को लेकर जैसे ही कार्यक्रम घोषित किया गया, पिछले तीन साल से इस काबिज पर काबिज पुरानी कमेटी के लोग भड़क गये। नये चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही हेमंत-कलहंस गुट ने एक बयान जारी करके कहा कि यह बेईमानी है। इस गुट ने कहा कि अब यह चुनाव कराने के लिए तेज कार्रवाई की जाएगी। इस समिति का कहना है कि उस गुट के लोग अब 21 अगस्‍त को बैठक करेंगे। 

उधर हेमंत-कलहंस कम्‍पनी के विरोधी गुट का कहना है कि हेमंत-कलहंस का यह पैंतरा दरअसल बेईमानी, भ्रष्‍टाचार, कदाचार और असंवैधानिकता पर पिछले तीन साल से कुर्सी पर जबरियन कब्‍जाई अपनी पुरानी रणनीति का ही एक अंग हैं। उनका कहना है कि चुनाव तो अब तयशुदा वक्‍त पर होंगे।

इस नये निर्वाचन के लिए निर्धारित निर्वाचन समिति के सदस्‍य शिवशंकर गोस्‍वामी, विजय शंकर पंकज, किशोर निगम, संजय राजन और मनोज छाबडा का कहना है कि ताजा चुनाव के तहत 23 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 को नामांकन वापसी हो सकेगी। नामांकन सूची का प्रकाशन 25 को और सदस्‍यता शुल्‍क जमा करने की आखिरी तारीख 28 को है। मतदाता सूची का प्रकाशन 30 अगस्‍त को होगा, जबकि मतदान 6 सितम्‍बर को होने के बाद मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। 

उधर, पिछले तीन साल से समिति की कुर्सियों से बर्खास्‍तशुदा कमेटी के लोगों ने नये चुनाव की कार्रवाई पर अपनी अंगड़ाई तोड़ी है और कहा है कि यह अवैध है। ये बर्खास्‍तशुदा लोग हैं। इसमें पत्रकारों को बांटनेकी साजिश है और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भ्रमित करने की साजिश है। बर्खास्‍तशुदा समिति के लोगों ने कहा कि क्रियाकलापों, उपलब्धियों, आगामी चुनाव, उसकी प्रक्रिया, तारीख व समस्त कार्यक्रम पर चर्चा के लिए आम सभा की अधिकृत बैठक शुक्रवार 21 अगस्त को आहूत की है। 

बर्खास्‍तशुदा लोगों का दावा है कि समिति की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, सचिव सिद्धार्थ कलहंस, संयुक्त सचिव देवकी नंदन मिश्रा, सदस्य टीबी सिंह, दिलीप सिन्हा, अरुण त्रिपाठी, जितेश अवस्थी, नायला किदवई, प्रदीप शाह कुमांया, श्रीधर अग्निहोत्री व अन्य वरिष्ठ जनों से चर्चा हो चुकी है।

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर के फेसबुक वाल से

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन