Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

दुर्व्यवहार से नाराज रायपुर की तीन महिला पत्रकारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई

रायपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी बैठक में अदालत परिसर में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस कर्मियों ने जो दुर्व्यवहार किया उसकी निंदा की गई। सभी पत्रकार साथियों ने जो एकजुटता का परिचय दिया, उसका आभार व्यक्त किया गया। देर रात एसपी संजीव शुक्ला के साथ वरिष्ठ पत्रकार रूचिर गर्ग और सुनील कुमार के नेतृत्व में जो चर्चा हुई, उससे प्रेस क्लब ने सहमति जताई। एसपी संजीव शुक्ला ने पत्रकारों की मांग पर एक टीई गौरव तिवारी के निलंबन के साथ ही दंडाधिकारी जांच की मांग को स्वीकार किया, इस पर सभी पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

साथ ही कार्यकारिणी ने यह मांग की कि घटना की दंडाधिकारी जांच के साथ-साथ विभागीय जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों पर जिनके खिलाफ तीन महिला पत्रकार श्रेया पांडे, अंकिता शर्मा, रजनी ठाकुर ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। समुचित कार्रवाई के जरिए पत्रकार जगत में विश्वास का महौल पुनः स्थापित किया जाए। जिससे निडर होकर महिला पत्रकार अपनी जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता का निर्वहन कर सकेंगे।बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष के.के. शर्मा, महासचिव सुकांत राजपूत, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, संयुक्त सचिव प्रफुल्ल ठाकुर, ममता लांजेवार, कोषाध्यक्ष मोहन तिवारी सहित कार्यकारिणी सदस्य सुशील अग्रवाल, प्रदीप दुबे, ओ.पी. चन्द्राकर, अनवर कुरैशी, मृगेन्द्र पाण्डेय उपस्थित थे।

xxx

दिनांक 30.10.2017 को रायपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी मंडल के आपात बैठक के निर्णायानुसार प्रतिदिन प्रेस क्लब का कार्यालिन समय प्रात:10.30 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें प्रेस क्लब के मुख्य द्वार को भी बंद किया जाएगा। प्रेस क्लब प्रागण में 7 बजे के बाद वाहन की जवाबदारी स्वंय वाहन मालिक की होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन