Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बिल्डर मुकेश के आरोपों का जवाब दिया बिल्डर गंगा सागर चौहान ने

नमस्कार यशवंत जी,

मैं गंगा सागर चौहान, मेसर्स भूमि सागर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड का डायरेक्टर हूं। मुकेश बहादुर सिंह द्वारा जो भी आरोप मुझ पर लगाए गए हैं, उसके बिन्दुवार मैं आपको जवाब देना चाहता हूं।

1- वीडियो में जो बातें होती नजर आ रही हैं, वो 16.52 करोड़ के लेनदेन को लेकर ही की जा रही हैं। वीडियो में इसी बात को लेकर मुकेश बहादुर मेरे छोटे भाई सुख सागर चौहान के साथ नजर आ रहा है।

2- बात अगर कार्रवाई की हो रही है तो जब मुकेश बहादुर द्वारा दिये गए कई चेक बाउन्स हो गए और उसने मुझे पैसे देने से साफ इंकार कर दिया तो मैं पुलिस-प्रशासन की शरण में गया, जहां मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। मैंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर अपने पत्र भेजे थे, जिसके जवाब में मुझे कोर्ट की शरण में जाने के लिए कहा गया। मुझे कहीं भी मदद नही मिली आखिर में मैने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

3- अगर मुकेश बहादुर को मैंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार से धमकाया गया हो तो वो साक्ष्य प्रस्तुत करें, बावजूद इसके उसने मुझे कई बार धमकाया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके ऑडियो और वीडियो मेरे पास मौजूद हैं।

4- मानहानि के नोटिस का जवाब मेरे द्वारा न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है और इस संबंध में कोई भी वाद न्यायालय में दायर नहीं किया गया है।

5- मुकेश बहादुर सिंह की पत्नी रीना सिंह का नाम इसलिए लिया गया क्योंकि वो कंपनी की जिम्मेदार डायरेक्टर हैं, मैंने उन पर कोई निजी टिप्पड़ी नहीं की है।

6- सबसे बड़ी बात ये है जिसका मुकेश बहादुर ने जवाब ही नहीं दिया कि उसने 16.52 करोड़ हमसे लिए, जिसके एवज में ये सारे चेक दिए गए। जो बाउंस हो चुके हैं। पहला चेक 50 लाख का, दूसरा 50 लाख, तीसरा डेढ़ करोड़ और चौथा साढ़े सात करोड़ का, पांचवा ढाई करोड़, छठा पचास लाख। ये सारे चेक बाउंस हो चुके हैं।

गंगा सागर चौहान

पढ़िए उपरोक्त आरोपों पर मुकेश बहादुर सिंह का जवाब-

बिल्डर गंगा सागर चौहान के जवाब गुमराह करने वाले हैं : मुकेश बहादुर सिंह

मूल पोस्ट….

स्टिंग और धोखाधड़ी प्रकरण पर बिल्डर मुकेश बहादुर सिंह का पक्ष पढ़िए

धन के चक्कर में लखनऊ के दो बिल्डरों का मन हुआ खराब, एक ने दूसरे का किया स्टिंग, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन