Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ खबर छापने पर पत्रकार के आफिस का सामान उठा ले गए और ताला जड़ दिया

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही प्रदेश में सुशासन का ढोल पीट रहे हों पर वस्तु स्थिति इससे अलग है। दबंगों, अपराधियों पर नकेल कसने संबंधी समय समय पर अधिकारी प्रेस नोट जारी कर अपनी पीठ थपथपाने में नहीं हिचकते पर असल में बाबा जी का अधिकारीराज फेल दिखाई पड़ रहा है। मामला यूपी के हरदोई का है जहाँ पत्रकार द्वारा नगर पंचायत चैयरमैन के भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित करने से तिलमिलाए चेयरमैन के परिजनों ने पत्रकार के कार्यालय का ताला तोड़कर सामान उठा ले गये और कार्यालय पर कब्जा कर अपने ताले डाल दिये। अब पत्रकार को जानमाल की धमकी दे रहे हैं।

पत्रकार ने थाना पुलिस सहित जनपद के डीएम और एसपी से शिकायत की पर सुनवाई निष्प्रभावी रही। अधिकारियों की ड्योढ़ी से निराश पत्रकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत कर कार्यालय से कब्जा हटवाने व दबंगों से जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।

यूपी हरदोई जनपद के पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना निवासी दैनिक स्वतंत्र चेतना समाचार पत्र के संवाददाता शोभित मिश्रा ने प्रधानमंत्री कार्यालय में की शिकायत में कहा है कि वह दैनिक समाचार पत्र में संवाददाता है एवं पाली कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कालेज की एक दुकान का आवंटी है। इसी दुकान में उसके समाचार पत्र का कार्यालय संचालित है। उसने नगर पंचायत पाली में फैले भ्रष्टाचार की खबरें अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित कराई थी एवं उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की थी।

बीती 19 को नगर पंचायत चैयरमैन दीपा अवस्थी के सगे चाचा शशिकांत बाजपेयी पुत्र जगदीश नारायण बाजपेयी निवासी मोहल्ला बेनीगंज, प्रशांत कुमार पुत्र अंजनी कुमार मिश्रा मोहल्ला बिरहाना व रिजवान पुत्र सरफुद्दीन मोहल्ला इमाम चौक बाजार कस्बा व थाना पाली ने सुबह समय करीब 7 बजकर 30 मिनट पर उसकी दुकान का ताला तोडकर दुकान से कुर्सी मेज सहित कुछ आवश्यक प्रेस दस्तावेज उठा ले गये। इसकी शिकायत उसके द्वारा उसी दिन थाना पाली पर व 26 अगस्त को जिला मजिस्ट्रेट महोदय हरदोई एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई से की गई है जिसमें कार्यवाही लंबित है।

बताया कि उक्त चैयरमेन दीपा अवस्थी द्वारा पद दुरुपयोग एवं मनमानी के मामले में उसके भाई मोहित कुमार द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ बेंच में वाद संख्या 18549 सन 2019 मिसलेनियस बेंच कोर्ट संख्या 1 में दायर किया गया है। इन सभी कारणों से उक्त शशिकांत ने उसका कार्यालय (दुकान) कब्जा किया है। शोभित मिश्रा ने आशंका व्यक्त की है कि उसे व परिजनों को उक्त दबंग किसी भी वक्त जानमाल की क्षति पहुंचा सकते हैं। शशिकांत बाजपेयी बेहद दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध पाली थाने पर संगीन धाराओं में ढेर सारे मुकदमे दर्ज हैं।

अखबार में नगर पंचायत की खबर छापने पर दैनिक जागरण के पत्रकार जनार्दन मिश्रा के अपहरण और लूटपाट मारपीट के मामले में उक्त शशिकांत बाजपेयी व उसके परिजनों के विरुद्ध इसी वर्ष एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें विवेचना प्रचलित है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शोभित मिश्रा

    August 29, 2019 at 4:50 pm

    बहुत बहुत आभार यशवंत भाई साहब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन