Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के पत्रकारों को दीपावली पर प्रदेश सरकार ने नहीं भेजी मिठाई

कल्याण सिंह की परम्परा योगी ने तोड़ी…  पत्रकारों की सरकारी मिठाई खटाई में पड़ी… वरिष्ठ पत्रकार के घर दीपावली मिलने गया। लंच का वक्त था। दोपहर के खाने का इंतजाम था। खाने के बाद मैंने खुद बेगैरती से कुछ मीठा खाने की जिद करते हुए कहा कि आज दीपावली है मिठाई तो खिलाना ही पड़ेगी। वरिष्ठ पत्रकार महोदय बोले अभी तक आई नहीं। शाम तक आना शायद आ जाये। मैंने कहा किस नौकरानी से मिठाई मंगवाई है जो शाम को मिठाई लायेगी। निकाल बाहर करिये उसे। आप जैसे पत्रकार सरकारें भगा देते हैं नौकरानी नहीं भगा सकते। 

बोले- कोई नौकरानी-वौकरानी मिठाई लेने नहीं गयी है। मुझे कल से इंतजार है कि हर साल की तरह घर पर दीपावली की सरकारी मिठाई आयेगी।

आगे ठंडी सांस लेकर बोले- अब शायद ना आये। आना होती तो हर बार की तरह धनतेरस के दिन ही आ जाती।कल्याण सिंह की परम्परा शायद योगी जी ने तोड़ दी। खैर ठीक ही किया। बीस-तीस वर्षों से पिछली सरकारों की मिठाई खा रहे पत्रकार भी बहुत मीठे हो गये थे। अब बस नमक ही खायें ताकि नमकहरामी ना कर सकें। इतने में केशव भाई की मिठाई आ गयी….

लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार नवेद शिकोह की रिपोर्ट. संपर्क : 8090180256, [email protected]

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. vaibhav

    October 21, 2017 at 2:18 am

    बड़ा बेगैरत आदमी था जो अपने मेहमान को दीवाली पर मिठाई खिलाने को भी किसीं के यहॉ से मिठाई मिलने के इंतज़ार में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन