Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

हिंदी न्यूज़ पोर्टल ‘मुंबई हिंदी न्यूज डॉट कॉम’ का 22 फरवरी को लोकार्पण

मुंबई से एक नई हिंदी न्यूज वेबसाइट शुरू करने की तैयारी है. 22 फरवरी को शाम चार बजे इसका लोकार्पण किया जाएगा. लोकार्पण स्थल है- जी100, शगुन आर्केड, दिंडोशी डिपो के पास, डिंडोशी, गोरेगांव (पूर्व), मुंबई। MumbaiHindiNews.com के लोकार्पण समारोह में कई जाने-माने साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी और राजनेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मीडिया के मौजूदा स्वरूप को लेकर चर्चा भी की जाएगी।

इस नई हिंदी न्यूज वेबसाइट के जरिए मुंबई पर केंद्रित डिजिटल अखबार का प्रकाशन होगा। इसका सम्पादन शुभम सिंह कर रही हैं। सलाहकार संपादक वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह हैं। सम्पादकीय निदेशक मुनीर अहमद मोमिन हैं. प्रोजेक्ट की कंसल्टिंग जाने-माने मीडिया विशेषज्ञ मधुकर पांडे की है। MumbaiHindiNews.com प्राथमिक तौर पर मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, धुले, गोवा, दमन, सूरत, बड़ोदरा, अहमदाबाद और राजकोट क्षेत्र के हिंदीभाषियों को सम्बोधित करेगा। उद्देश्य इन लोगों के आपसी और स्थानीय जुड़ाव को मज़बूत करना है। साथ ही यह पोर्टल घर-गाँव की खबरें भी नियोजित करेगा। उद्देश्य यह भी है कि देश की वित्तीय राजधानी और देश का सबसे विकसित इलाके महाराष्ट्र और गुजरात की खबरें हिंदी प्रदेशों को भी ज्यादा मिलें।  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन