Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार को जिंदा जलाकर मारने की घटना पर पीसीआई ने यूपी के अफसरों से रिपोर्ट तलब की

यूपी के बलरामपुर में पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक की उनके घर में जिन्दा जलाकर मार देने की वीभत्स वारदात पर प्रेस कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान से रिपोर्ट तलब की है.

प्रेस कॉउंसिल के सदस्य तथा नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के संगठन सचिव आनंद राणा ने इस घटना के बाद चेयरमैन, प्रेस कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया को पत्र लिखकर इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने की मांग की थी.

इस वारदात की कड़ी निंदा करते हुए आनंद राणा ने कहा कि पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक का कसूर सिर्फ इतना था कि वे सच के साथ खड़े रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. दबंगों को यह मंजूर नहीं था.

धमकी से जब राकेश नहीं डरे तो उनकी हत्या उनके ही घर में जलाकर कर दी गई.

राकेश का कत्ल पत्रकारिता पर गहरा आघात है. यूपी के बलरामपुर में हुई इस वारदात से साफ है कि भारत में निडरता के साथ पत्रकारिता करना लगातार असम्भव होता जा रहा है. दुनिया भर के देशों से तुलना की जाय तो पत्रकारों की सुरक्षा हमारे देश में सिर्फ छलावा मात्र है. चंद हाई प्रोफाइल पत्रकारों पर गाहे बगाहे जब कोई मुश्किल आती है तो सोशल मीडिया से लेकर सरकारी गलियारों में बवाल हो जाता है… पर किसी जिले में… किसी गांव या कस्बे में जब किसी पत्रकार की हत्या कर दी जाती है तो पत्रकारिता पर संकट की दुहाई देने वालों के मुंह में दही जम जाती है.

संबंधित खबरें-

यूपी में पत्रकार को जिंदा जलाकर मार डाला

पत्रकार हत्याकांड : अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में भड़ास की खबर का प्रिंट लहराया, देखें तस्वीर

पत्रकार को जिंदा जलाकर मारने वाले हत्यारे गिरफ्तार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन