Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सामाजिक कार्यकर्ताओं को ये रसूखदार लोग कैसे फंसाते हैं, अब मुझे समझ में आ रहा है : अमिताभ ठाकुर

Amitabh Thakur :  अब लगा रेप का आरोप… कल मुझे अपने ऊपर एक ऐसे आरोप की जानकारी हुई जिसकी मैंने कभी कल्पना तक नहीं की थी- रेप का आरोप. एक पत्रकार के जरिये हमें मालूम हुआ था कि गाज़ियाबाद की एक महिला ने राज्य महिला आयोग में आरोप लगाया कि गाज़ियाबाद में उन्हें हमसे किसी नेता ने मिलाया, मेरी पत्नी नूतन ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर लखनऊ बुलाया जहां हमारे गोमतीनगर आवास पर नूतन ने उस महिला से मुझे मिलाया और मैंने देर रात उसे कमरे में बुला कर बेइज्जती और बलात्कार किया. यह भी आरोप लगाया कि हम दोनों ने उसे धमकी दी है कि अगर यह बात कहीं बतायी गयी तो उन्हें जेल भिजवा दिया जाएगा.

यह पूरी तरह फर्जी आरोप तो है ही, मेरी आज तक सोची किसी भी कल्पना से परे है. यह निश्चित रूप से किसी हाई-प्रोफाइल षडयंत्र का हिस्सा है जो हमें अपने सामाजिक कामों को करने से रोकने और डराने के लिए किया गया है. साजिश से अत्यंत व्यथित और अचंभित हमने आज डीजीपी यूपी से मिल कर हमने इस पूर्णतः फर्जी बलात्कार के आरोपों की तत्काल उच्चस्तरीय जांच करने और इस साजिश का भंडाफोड़ करने की मांग की है. साथ ही हमने अपने लिये सुरक्षा की भी मांग की.मैंने यह भी निर्णय किया है कि अब अपना निजी आवास छोड़ कर सरकारी आवास में रहूँगा क्योंकि अब निजी मकान में रहने में हमें साफ़ खतरा दिख रहा है. अब मुझे समझ में आ रहा है, सामाजिक कार्यकर्ताओं को ये रसूखदार लोग कैसे फंसाते हैं.

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के फेसबुक वॉल से.

मूल खबर….

आईपीएस अमिताभ ठाकुर बलात्कारी!

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. कुंवर समीर शाही

    January 18, 2015 at 3:37 pm

    बेहद दुखद और शर्मनाक बात ..की अमिताभ जी जैसे ईमानदार अधिकारी को इतना तंग किया जा रहा है तो गरीबो की इस प्रदेश में क्या हालत हैं आप खुद अंदाज़ा लगा ले ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन