जयपुर। मजीठिया वेज बोर्ड को लागू करने लिए आंदोलन कर रहे दैनिक भास्कर जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सैनी व उनके साथियों की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई होगी। सैनी अपने साथियों के साथ भास्कर प्रबंधन का उत्पीड़न झेल रहे हैं। इस याचिका में उन्होंने भास्कर की ओर से की जा रही प्रताड़ना को बंद करने की भी गुहार लगाई है। प्रबंधन ने सैनी और उनके साथी सुधीर कुमार शर्मा को डेपुटेशन पर रांची भेजने का आदेश जारी कर रखा है। इसके खिलाफ सैनी ने श्रम आयुक्त के यहाँ भी औधोगिक वाद दायर किया हुआ है जिसकी सुनवाई 20 मार्च को है।
उनके इस कदम से प्रबंधन भी घबराया हुआ है और बचाव के उपाय ढूंढ रहा है। दूसरी और मजीठिया वेज बोर्ड की मांग करने वाले दैनिक भास्कर के 21 अन्य पत्रकारों ने भी अपने निलंबन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सभी साथियों ने सीटू की मदद से श्रम आयुक्त के यहाँ औद्योगिक वाद दायर कर दिया है। इसकी भी सुनवाई 20 मार्च को होनी है। इस पूरे प्रकरण से प्रबंधन में इस कदर खौफ हो गया है कि उन्होंने श्रम आयुक्त के यहाँ से 20 मार्च को सुनवाई के लिए उपस्थित होने के नोटिस को भी रिसीव नहीं किया। सैनी का कहना है कि प्रबंधन के प्रताड़ना के इस प्रकरण से सुप्रीम कोर्ट को भी अवगत कराया जाएगा। साथ ही प्रताड़ना के इन सभी सबूतों को 27 मार्च की अगली सुनवाई में पेश किया जाएगा। इसमें भास्कर प्रबंधन के उन लोगों के नाम भी शामिल हो सकते हैं, जो कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में बाधा पहुंचा रहे है और सैनी व उनके साथियों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…
ht
March 19, 2015 at 11:20 am
27.03.15 KO HOSANGABAD AUR AHMEDABAD KE BHASKAR EMPLOYEES KI BHI SUNVAYEE HE. UNHE BHI BHASKAR VALO NE TRANSFER YA DISMISSED KAR DIYA THA……….GOOD MATCHING……
media reportar
March 19, 2015 at 11:38 am
Is samaachaar ko padhkar sahara ke patrkaaron me seene par saanp lot rahaa hogaa. Isliye kee majeetjiyaa ko lekar sahara ka ek bhee karmchaaree kort nahee gaya… K yoki maalik jel me hai …maalik jel se baahar aayegaa to unhe kyaa milegaa jaante ho “” baba kaa thulloo””