Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

सीएम की कुर्सी खिसकने की अटकल छापने पर देशद्रोह का मुकदमा ठोंक अरेस्ट करा लिया!

गुजरात को गजब राज्य बना दिया है भाजपाइयों ने. एक वेब पोर्टल के संपादक ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलबाजी को छाप दिया तो उन पर राजद्रोह का मुकदमा कर दिया गया है.

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गुजराती समाचार पोर्टल के संपादक पर राजद्रोह का मामला दर्ज किये जाने की निंदा की है. गिल्ड ने कहा है कि राज्य और केंद्र सरकारों को स्वतंत्र मीडिया को धमकाने के लिए कानून का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए.

गुजरात में एक समाचार पोर्टल ‘फेस ऑफ नेशन’ नाम से है. इसके संपादक और मालिक हैं धवल पटेल. इन पर राजद्रोह का इसलिए मुकदमा लिखा गया क्योंकि इन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर हो रही आलोचनाओं के कारण राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना व्यक्त करते हुए एक लेख प्रकाशित कर दिया था.

बीते 11 मई को गुजरात पुलिस ने धवल पटेल को गिरफ्तार कर लिया. धवल पटेल पर आईपीसी की धारा 124ए के तहत देशद्रोह का मामला और आपदा प्रबंधन कानून की धारा 54 के तहत झूठी अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है. जाहिर सी बात है कि सीएम की कुर्सी खिसकने की बात छापने पर देशद्रोह को मुकदमा ठोंक कर गिरफ्तार कराने का काम सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले शख्स के निर्देश पर हुआ होगा.

आखिर राजनेता इतने संकीर्ण होने लगेंगे तो लोकतंत्र का क्या होगा? लंबे समय से भाजपा शासित गुजरात में मीडिया की स्थिति बेहद खराब है.

देखें इस संबंध में प्रकाशित एक खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन