Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडियाकर्मी शारिक परवेज ज़िंदगी की जंग मौत के हाथों हार गए

पीलीभीत में एक दशक से इलेक्ट्रॉनिक चैनल के लिए कार्य कर रहे शारिक परवेज आखिर जिंदगी और मौत की जंग हार गए। वह करीब डेढ़ साल से अस्वस्थ थे।

अब से एक सप्ताह पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लीवर व किडनी की बीमारी से ग्रसित थे।

उनके निधन पर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की ओर से उनके भाई विजय सिंह गंगवार, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला, मंडल महामंत्री राधाकृष्ण रावत, जिला अध्यक्ष सुधीर दीक्षित, महामंत्री साकेत सक्सेना आदि जिले भर के पत्रकारों ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मंगलवार अपराह्न शारिक परवेज के पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया गया। 37 वर्षीय शारिक परवेज अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन